भारत

पुलिस कांस्टेबल पर गिरी गाज, रिश्वत लेते कैमरे में कैद

jantaserishta.com
16 March 2026 9:46 AM IST
पुलिस कांस्टेबल पर गिरी गाज, रिश्वत लेते कैमरे में कैद
x
पढ़ें पूरी खबर.
बांदा: यूपी के बांदा में एक वर्दी धारी पुलिस कांस्टेबल का घूस लेते वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है. जिसमें साफ दिखाई दे रहा कि सिपाही वर्दी में घूस ले रहा है. इतना ही नहीं बड़ी बात है कि रिश्वत लेने के बाद काम होने की गारंटी भी दे रहा है. वीडियो वायरल होते ही लोग कार्रवाई की मांग करने लगे, जिसके बाद एसपी ने संज्ञान लिया और ज़ीरो टॉलरेंस के तहत एक्शन लेते हुए उक्त सिपाही को सस्पेंड कर दिया और विभागीय जांच के आदेश दे दिए.
मामले की जांच DSP रैंक के अधिकारी से कराई जा रही है. रिश्वत लेने का ये वायरल वीडियो फतेहगंज थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. जहां तैनात एक कांस्टेबल थाना क्षेत्र के इलाके में जाकर लोगों से घूस ले रहा था. मौके से किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया. वीडियो में 500 का नोट लेते हुए दिख रहा है. इतना ही नहीं पैसे लेने के बाद लोगों को काम होने की गारंटी दे रहा है और कह रहा कि हमारे जैसा आदमी नहीं मिलेगा. तुम्हें नहीं आना पड़ेगा, सिर्फ उसको कागज के साथ भेज देना.
वीडियो वायरल होते ही पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठे तो एसपी ने तुरंत संज्ञान में लेकर सिपाही को लाइन हाजिर करके विभागीय जांच शुरू कर दी है. वायरल वीडियो बीते कुछ माह का बताया जा रहा है. हालांकि आजतक इसकी पुष्टि नहीं करता है.
एसपी के मीडिया सेल ने जानकारी देते हुए बताया कि वीडियो को संज्ञान में लिया गया है. तत्काल प्रभाव से सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है, डिप्टी एसपी को जांच करने के आदेश दिए गए हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story