भारत
कांस्टेबल की पीट-पीटकर हत्या, न पुलिस का डर, न कानून का खौफ...
jantaserishta.com
29 July 2023 3:13 PM IST

x
हत्या का कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है।
मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र में बिहार पुलिस के एक कांस्टेबल की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या का कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बिहार पुलिस के कांस्टेबल पद पर कार्यरत बिपेंद्र कुमार सिंह छुट्टी में अपने घर जदु छपरा गांव आया था। बताया जाता है कि पड़ोसी (गोतिया) से पहले से ही एक जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। सुबह में जब बिपेंद्र अपने घर के बाहर खड़े थे, इसी दौरान पाटीदारों ने लाठी-डंडे से उनके ऊपर हमला बोल दिया, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
आनन-फानन में परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मुजफ्फरपुर (पश्चिम) के पुलिस उपाधीक्षक अभिषेक आनंद ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में करके पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही।
Tagsबिहारबिहार न्यूज़बिहार पुलिसपुलिस कांस्टेबल हत्याहत्याBiharBihar NewsBihar Policepolice constable murdermurder
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





