भारत
अतीक अहमद की पत्नी को पकड़ने पुलिस ने देर रात की छापेमारी, बढ़ाई चौकसी
jantaserishta.com
21 March 2024 12:41 PM IST

x
ताबड़तोड़ छापेमारी में हालांकि पुलिस को कोई सफलता नहीं मिल पाई।
प्रयागराज: प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड (Umesh Pal murder case) के बाद फरार चल रही अतीक अहमद (Atiq Ahmed) की पत्नी लेडी डॉन शाइस्ता परवीन के प्रयागराज में होने की सूचना के बाद पुलिस एक्टिव हो गई। पुलिस को यह भी इनपुट मिला कि अशरफ की पत्नी जैनब भी प्रयागराज में मौजूद है। पुलिस की टीमों ने अतीक के करीबियों के घर पर सर्च अभियान चलाया। ताबड़तोड़ छापेमारी में हालांकि पुलिस को कोई सफलता नहीं मिल पाई।
आपको बता दें कि 24 फरवरी को उमेश पाल की हत्या के बाद धूमनगंज पुलिस ने शूटरों के कार चालक अरबाज को 27 फरवरी को नेहरू पार्क के पास मुठभेड़ में ढेर कर दिया था। अरबाज ही अतीक के बेटे असद को कार से लेकर उमेश पाल की हत्या करने गया था। इसके बाद छह मार्च 2023 को कौंधियारा पुलिस ने उमेश पाल पर पहली गोली चलाने वाले विजय चौधरी को मुठभेड़ में मार गिराया। वहीं 13 अप्रैल को एसटीएफ की झांसी में अतीक के बेटे असद और शूटर गुलाम से मुठभेड़ हुई। इनके अलावा साजिश की आरोपी अतीक अहमद की पत्नी 50 हजार की इनामी शाइस्ता परवीन, बहन आयशा नूरी और अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा भी फरार है। पुलिस ने अतीक के बेटों का नाम भी अपनी विवेचना में प्रकाश में लाया लेकिन अभी उन्हें वांटेड या आरोपित नहीं किया गया है। इस केस की जांच अभी लंबित है। फरार आरोपियों में गुड्डू मुस्लिम ने ही बम से सिपाही की हत्या की थी। वहीं कार में बैठे दूसरे सिपाही को राइफल से साबिर ने गोली मारी थी। अरमान ने सिपाही और उमेश पाल पर गोलियां चलाई थीं। तीनों एक साल से फरार हैं। इन सभी छह आरोपियों के पांच खिलाफ पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई की है। सिर्फ अतीक की पत्नी शाइस्ता के खिलाफ कार्रवाई बाकी है।
Tagsप्रयागराजउमेश पाल हत्याकांडप्रयागराज पुलिसशाइस्ता परवीनजैनबPrayagrajUmesh Pal murder casePrayagraj PoliceShaista ParveenZainab
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





