भारत

पुलिस कमिश्नर की तस्वीर का इस्तेमाल, FIR दर्ज, पूरा मामला जानें

jantaserishta.com
29 May 2022 10:09 AM IST
पुलिस कमिश्नर की तस्वीर का इस्तेमाल, FIR दर्ज, पूरा मामला जानें
x

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल की आईएफएसओ यूनिट ने एक व्यक्ति को झूठे मामलों में फंसाने के लिए दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना के नाम और फोटो का कथित तौर पर गलत इस्तेमाल करने के आरोप में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

वॉट्सऐप पर दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना की प्रोफाइल फोटो लगाकर एक शख्स ने किसी को झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। पीड़ित ने धमकी भरे मैसेज का स्क्रीनशॉट मेल कर दिल्ली पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने इस मामले को जांच के लिए स्पेशल सेल के हवाले कर दिया है।
पीड़ित ने 25 मई को दिल्ली पुलिस को मेल भेजकर इस बारे में शिकायत की थी। पीड़ित ने बताया कि एक मोबाइल नंबर से कॉल कर धमकी दी जा रही है। इस मोबाइल नंबर के वॉट्सऐप पर पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना की डीपी (डिस्प्ले पिक्चर) लगी हुई है। साथ ही ट्रू कॉलर पर भी राकेश अस्थाना की फोटो दिख रही है। इस नंबर से उसे झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी जा रही है। स्पेशल सेल ने आईपीसी की धारा 419/170/506/507 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story