भारत

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने फिरोजा मामी गैंग पर लगाया गैंगस्टर एक्ट

Admin Delhi 1
1 May 2023 3:16 PM GMT
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने फिरोजा मामी गैंग पर लगाया गैंगस्टर एक्ट
x

नॉएडा न्यूज़: गौतमबुद्ध नगर की पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने बड़ी कार्रवाई की है। एक संगठित गिरोह बनाकर मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गैंग पर एक्शन लिया गया है। अब इस गैंग के 9 लोगों के खिलाफ थाना सेक्टर बीटा-2 पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है। इस गैंग के कई लोगों को 23 जनवरी 2023 को थाना बीटा-2 पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इनके पास से पुलिस ने 502.30 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया था। ये लोग उड़ीसा से गांजा तस्करी करके राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बेचते थे। इस गैंग की सरगना फिरोजा उर्फ मामी है।

फिरोजा मामी है इस गैंग की सरगना: पुलिस आयुक्तालय के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि थाना सेक्टर बीटा-दो के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बीती रात फिरोजा उर्फ मामी पत्नी खलील, ऋषि राम पुत्र अनिल राम, फैयाज पुत्र खलील, मोहम्मद आजाद पुत्र निजामुद्दीन, साजन शाह पुत्र ब्रह्मदेव, योगेश यादव पुत्र अंगद सिंह यादव, राजकुमार साह पुत्र ब्रह्मदेव, रतन सिंह पुत्र राजवीर और सदाशिव मिश्रा उर्फ गुल्लू को गैंगस्टर एक्ट के तहत निरुद्ध किया है। उन्होंने बताया कि इन लोगों का एक संगठित गिरोह है। यह गैंग उड़ीसा से गांजा तस्करी करके राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर बेचता है। ख़ास तौर से शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले छात्र इस गैंग के निशाने पर हैं।

पुलिस आयुक्त के कार्यालय ने बताया कि यह लोग ड्रग्स बेचकर मोटी रकम कमाते हैं। उन्होंने बताया कि इन बदमाशों को थाना बीटा-2 पुलिस ने 23 जनवरी 2023 को गिरफ्तार किया था। इनके पास से 502.30 किलोग्राम गांजा और घटना में प्रयुक्त कैंटर पुलिस ने बरामद किया था।

Next Story