भारत

पुलिस स्मृति दिवस: अमित शाह ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी, मोटरसाइकिल रैली को दिखाई हरी झंडी

jantaserishta.com
21 Oct 2026 9:02 AM IST
पुलिस स्मृति दिवस: अमित शाह ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी, मोटरसाइकिल रैली को दिखाई हरी झंडी
x
नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को 'पुलिस स्मृति दिवस' के अवसर पर नई दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर पुलिस शहीदों को श्रद्धांजलि दी। अमित शाह ने राजधानी से एक मोटरसाइकिल रैली को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीआरपीएफ के महानिदेशक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने उन्हें इस रैली के बारे में जानकारी दी।
इस मोटरसाइकिल रैली में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, बीएसएफ, एसएसबी, आटीबीपी और एनएसजी) और कुछ केंद्रीय पुलिस संगठनों (आरपीएफ, एनडीआरएफ और एनआईए) के लगभग 90 पुलिस राइडर्स शामिल हैं।
यह पहल 'नशीले पदार्थों के खिलाफ लड़ाई' नामक राष्ट्रव्यापी रैली का हिस्सा है। इसमें सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्रीय बलों के पुलिस राइडर्स 31 अक्टूबर को गुजरात के एकता नगर में इकट्ठा होंगे और 'एकता परेड' में हिस्सा लेंगे।
'शहीद पुस्तिका रक्षक टोली' ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी। यह पुलिस का एक विशेष दस्ता है, जिसका काम कार्यक्रमों के दौरान 'शहीद पुस्तिका' की सुरक्षा करना और उसे प्रस्तुत करना होता है। पिछले वर्षों की तरह इस साल भी पुलिस शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए पूरे देश में 'पुलिस स्मृति दिवस' मनाया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम नई दिल्ली स्थित 'राष्ट्रीय पुलिस स्मारक' (एनएमपी) में आयोजित किया जाएगा, जहां केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और दिल्ली पुलिस की संयुक्त परेड होगी।
बयान के अनुसार, इस अवसर पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल और केंद्रीय पुलिस संगठन द्वारा 22 से 30 अक्टूबर तक राष्ट्रीय पुलिस स्मारक में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें शहीदों के परिवारों का आना, पुलिस बैंड का प्रदर्शन, मोटरसाइकिल रैलियां, 'शहीदों के लिए दौड़' रक्तदान शिविर, बच्चों के लिए निबंध, चित्रकला प्रतियोगिताएं, पुलिसकर्मियों के बलिदान, वीरता व सेवाओं को दर्शाने वाली वीडियो फिल्मों का प्रदर्शन शामिल होगा।
बता दें कि 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स में भारी हथियारों से लैस चीनी सैनिकों द्वारा किए गए हमले में 10 बहादुर पुलिसकर्मियों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी। तब से हर साल 21 अक्टूबर को 'पुलिस स्मृति दिवस' के रूप में मनाया जाता है।
पुलिसकर्मियों के बलिदान और राष्ट्रीय सुरक्षा व अखंडता को बनाए रखने में उनकी अहम भूमिका को देखते हुए प्रधानमंत्री ने 2018 में 'पुलिस स्मृति दिवस' के अवसर पर नई दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित 'राष्ट्रीय पुलिस स्मारक' को राष्ट्र को समर्पित किया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story