भारत
चेकिंग के दौरान पुलिस की गैंगस्टर से मुठभेड़, आरोपी के दाहिने पैर में लगी गोली
jantaserishta.com
11 Jun 2026 3:19 PM IST

x
इलाज के लिए आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
फर्रुखाबाद: फर्रुखाबाद जिले के कंपिल थाना पुलिस की बुधवार रात चेकिंग के दौरान कन्नौद जिले के रहने वाले एक गैंगस्टर से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल हो गया। इलाज के लिए आरोपी को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने बताया कंपिल थाना पुलिस की ओर से बुधवार की मध्य रात्रि कटिया चौराहे पर चेकिंग की जा रही थी। पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति बाइक से आता हुआ दिखाई दिया। बाइक पर नंबर प्लेट भी नहीं थी। पुलिस ने उसे रोकने का इशारा किया, लेकिन वह नहीं रुका और बाइक की गति तेज कर दी।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने घेरकर आरोपी को रोकने का प्रयास किया, तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस की ओर से भी आत्मरक्षा में फायरिंग की गई। इससे वह व्यक्ति घायल हो गया उसके दाहिने पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रविदास उर्फ करिया जनपद कन्नौज का निवासी बताया है। पहले वह छोटी मोटी घटनाएं कर चुका है। यहां भी वह कोई घटना करने की फिराक में था। संदिग्ध से एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। बाइक भी दिल्ली से चोरी करना उसने बताया है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। उस पर चोरी, गैंगस्टर सहित करीब 10 से अधिक मामले दर्ज हैं। मामले में कंपिल पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
बीती रात पुलिस ने बुलंदशहर और सुल्तानपुर में भी मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों को ढेर कर दिया। वहीं खुर्जा नगर पुलिस और शातिर बदमाश के बीच मुठभेड़ की भी खबर सामने आई है। पुलिस की गोली लगने से खुर्जा के सुल्तानपुर गांव का रहने वाला मनोज उर्फ बब्बल घायल हो गया। बदमार के पास से पुलिस ने तमंचा, तीन जिंदा और दो खोखा कारतूस और एक बाइक बरामद किया है।
Tagsफर्रुखाबादफर्रुखाबाद न्यूज़फर्रुखाबाद पुलिसमुठभेड़FarrukhabadFarrukhabad NewsFarrukhabad Policeencounter
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





