भारत

मास्क ना पहनने पर पुलिस ने महिला का काटा चालान, जताई नाराजगी तो पुलिसकर्मी ने चप्पलों से पीटा

jantaserishta.com
28 Dec 2021 8:20 PM IST
मास्क ना पहनने पर पुलिस ने महिला का काटा चालान, जताई नाराजगी तो पुलिसकर्मी ने चप्पलों से पीटा
x

डेमो फोटो 

पढ़े पूरी खबर

देवास: कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रोन को लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है. जिसके चलते मास्क ना पहनने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जा रही है. देवास में मास्क ना पहनने पर पुलिस ने एक महिला का चालान काट दिया. जिससे महिला नाराज हो गई और पुलिसकर्मियों से ही भिड़ गई. इस पर मौके पर मौजूद एक महिला पुलिसकर्मी ने चप्पलों से उक्त महिला को पीट दिया.

घटना देवास के सयाजी द्वार के निकट एबी रोड पर हुई. दरअसल नगर निगम, पुलिस और प्रशासन की टीम बगैर मास्क पहने राहगीरों/वाहन चालकों के खिलाफ चालान की कार्रवाई कर रही थी. इस बीच बैगर मास्क पहने पहुंची एक स्कूटी सवार महिला चालान काटे जाने से नाराज हो गई. महिला ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को सुनाते हुए कहा कि आप लोग अचानक ही क्यों जागते हैं?
इस पर महिला को सिटी कोतवाली ले जाने के निर्देश दिए गए तो महिला ने महिला पुलिसकर्मियों के साथ झूमाझटकी शुरू कर दी. इस झूमाझटकी में महिला ने एक महिला पुलिसकर्मी को धक्का दे दिया. जिससे महिला पुलिसकर्मी जमीन पर गिर गई. इस पर एक अन्य महिला पुलिसकर्मी ने चप्पलों से महिला की पिटाई कर दी. घटना का वीडियो भी सामने आया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story