भारत

बनभूलपुरा हिंसा के मास्टरमाइंड को पुलिस ने दबोचा

Nilmani Pal
24 Feb 2024 4:25 PM IST
बनभूलपुरा हिंसा के मास्टरमाइंड को पुलिस ने दबोचा
x

बनभूलपुरा। उत्तराखंड के हल्दवानी जिले के बनभूलपुरा में 8 फरवरी को हुई हिंसा का मास्टरमाइंड आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया है. उत्तराखंड पुलिस के प्रवक्ता आईजी निलेश भारने ने बताया कि हिंसा के मास्टमाइंड अब्दुल मलिक को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी हिंसा के बाद से फरार चल रहा था, जिसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें लगी हुई थीं. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया था.

एक और बड़ी खबर - NIA ने NarcoTerror मामले में लश्कर ए तोएबा और हिज़बुल मुजाहिद्दीन के चार आतंकी अफाक अहमद वाणी, मुनीर अहमद, सलीम अंद्राबी और इस्लाम उल हक की संपत्तियों को ज़ब्त किया है। इसके अलावा ₹2.27 करोड़ कैश भी ज़ब्त किया.

Next Story