भारत

शादी करके वापस लौट रहे दंपत्ति को पुलिस ने पकड़ा, नाइट कर्फ्यू का किया था उल्लंघन

jantaserishta.com
25 Jan 2022 9:42 PM IST
शादी करके वापस लौट रहे दंपत्ति को पुलिस ने पकड़ा, नाइट कर्फ्यू का किया था उल्लंघन
x
पढ़े पूरी खबर

वलसाड: गुजरात के वलसाड शहर में एक नवविहाहित जोड़े को पहली ही रात हवालात में बितानी पड़ गई. दरअसल, यह जोड़ा कोरोना के कारण लगे नाइट कर्फ्यू के बीच शादी करके घर लौट रहा था. उनके साथ परिवार के अन्य लोग भी थे. लेकिन रास्ते में ही पुलिस ने उन सभी को रोक लिया और कोरोना गाइडलाइन का पालन ना करने के लिए हिरासत में ले लिया.

इसी वजह से शादी की पहली ही रात दोनों पति-पत्नी को हवालात में रहकर गुजारनी पड़ गई. जानकारी के मुताबिक, शादी वलसाड शहर के बाहरी इलाके में स्थित एक फार्महाउस पर रखी गई थी. जैसे ही शादी खत्म हुई दूल्हा-दुल्हन परिवार के साथ मिलकर घर जा रहे थे. उसी दौरान यह सब हो गया. पुलिस ने कोरोना गाइडलाइन का पालन ना करने के लिए दूल्हा-दुल्हन समेत अन्य बारातियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. फिलहाल बारातियों और नवदंपति को मंगलवार की सुबह ही पुलिस स्टेशन से जमानत पर छोड़ा गया.
पुलिस का आरोप है कि, जब इन लोगों को रोका गया तो दूल्हा पुलिस के साथ बदतमीजी करने लगा. तो वहीं, दूल्हे का कहना है कि वे लोग किसी कारणवश लेट हो गए थे. परिवार वालों ने पुलिस से रिक्वेस्ट भी की कि दूल्हा-दुल्हन को जाने दें. भले ही बारातियों को कार्रवाई के चलते रोक लें. लेकिन पुलिस ने उनके साथ बुरा व्यवहार किया और सभी को पुलिस स्टेशन ले गए.
बीजेपी नेता के देवर की शादी में उड़ीं कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां
वहीं, हाल ही में गुजरात के वापी जिले से डीजे की धुन पर हजारों लोगों के थिरकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. यहां बीजेपी की तहसील पंचायत की उपाध्यक्ष के देवर की शादी थी, इस शादी में पूरा का पूरा गांव जुटा और जमकर डांस किया गया.
3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
जानकारी के अनुसार, डोलवान तहसील पंचायत की उपाध्यक्ष सुनंदा के देवर राहुल गामित की शादी थी. इसमें बाकायदा डीजे लगाया गया और गांव के तमाम लोगों को आमंत्रित किया गया. शादी में शामिल होने पहुंचे लोगों ने डीजे की धुन पर जमकर डांस किया. किसी ने भी कोरोना गाइडलाइन का ध्यान नहीं रखा. मामले का वीडियो वायरल होने के बाद डोलवान पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story