भारत

हमलावर को पुलिस ने दबोचा, दिनदहाड़े ज्वैलर को मारी गोली

jantaserishta.com
2 Aug 2022 4:34 PM IST
हमलावर को पुलिस ने दबोचा, दिनदहाड़े ज्वैलर को मारी गोली
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: दिल्ली के नजफगढ़ में बदमाशों ने सर्राफ को गोली मारकर उसकी दुकान लूट ली. जानकारी के मुताबिक पैदल आए दो बदमाशों ने रामअवतार ज्वैलर को दिन दहाड़े दुकान में घुसकर गोली दी. इसके बाद लाखों के आभूषण लूटकर फरार हो गए.

वहीं वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर दी. इस दौरान पुलिस ने वारदात में शामिल एक बदमाश को पकड़ लिया जबकि दूसरे बदमाश को हरियाणा बॉर्डर के पास गिरफ्तार कर लिया. वहीं पुलिस ने बताया कि गोली सर्राफ के जबड़े में लगी है फिलहाल गंभीर रूप से जख्मी जैलर का अस्पताल में इलाज चल रहा है.
पुलिस अब दोनों बदमाशों से पूछताछ कर रही है. वारदात के समय की सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर लूटे गए आभूषण व नकदी रिकवर करने की कोशिश कर रही है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story