भारत

चार पेशेवर तैराकों को पुलिस ने दबोचा, नर्स का किया गैंगरेप

jantaserishta.com
30 March 2022 1:12 PM IST
चार पेशेवर तैराकों को पुलिस ने दबोचा, नर्स का किया गैंगरेप
x
युवती का आरोप है कि वहां पहुंचने के बाद चारों ने मिलकर उसका गैंगरेप किया.

बेंगलुरु: बेंगलुरु पुलिस ने एक नर्स से कथित तौर पर गैंगरेप करने के मामले में दिल्ली के चार पेशेवर तैराकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि सभी ट्रेनिंग के लिए बेंगलुरु आए हुए थे. पुलिस ने बताया कि इसमें से एक आरोपी रजत 22 साल की पीड़िता के साथ डेटिंग ऐप के जरिए पिछले हफ्ते संपर्क में आया था. इसी दौरान दोनों ने अपना नंबर एक-दूसरे को दिया और उनकी दोस्ती हो गई.

पीड़िता की शिकायत के अनुसार पुलिस ने 24 मार्च को सभी के खिलाफ केस दर्ज किया था. शिकायत के अनुसार रजत ने न्यू बेल रोड स्थित एक होटल के कमरे में युवती को मिलने के लिए बुलाया था. युवती डिनर के बाद रजत से मिलने गई थी, जहां पहले से ही उसके तीन दोस्त वहां मौजूद थे. युवती का आरोप है कि वहां पहुंचने के बाद चारों ने मिलकर उसका गैंगरेप किया.
संजयनगर पुलिस के सूत्रों के मुताबिक पीड़िता की मेडकल रिपोर्ट में रेप की पुष्टि हुई है. पुलिस ने बताया कि रजत, शिव राणा, देव सरोही, योगेश कुमार के रूप में चारों आरोपियों की पहचान हुई है. सभी की उम्र 20 साल के करीब बताई जा रही है.
रजत और शिव राणा तीन पहले ही बेंगलुरु आए थे और एक किराए के मकान में रह रहे थे. वहीं देव और योगेश पिछले हफ्ते ही शहर आए थे. सभी स्वीमिंग की ट्रेनिंग के लिए बेंगलुरु आए थे. फिलहाल पुलिस ने चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story