भारत

करोड़ों की रकम इधर से उधर होने से पहले पुलिस ने साइबर ठगों को दबोचा, ऐसे हुआ एक्शन

jantaserishta.com
4 Aug 2023 11:53 AM IST
करोड़ों की रकम इधर से उधर होने से पहले पुलिस ने साइबर ठगों को दबोचा, ऐसे हुआ एक्शन
x
45 करोड़ की राशि है।
इंदौर: सरकारी बैंक खातों को हैक करके करोड़ों की रकम इधर से उधर करने से पहले इंदौर पुलिस ने साइबर ठगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। ठगों के पास दो ऐसे बैंक खातों का ब्यौरा था, जिनमें लगभग 45 करोड़ की राशि है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भंवरकुआं थाना क्षेत्र के एक होटल में कुछ लोग बगैर परिचय पत्र के कमरा चाह रहे थे। जब ऐसा नहीं हुआ तो विवाद की स्थिति बनी और पुलिस को सूचना मिली। पुलिस ने जब इन लोगों से पूछताछ की तो बड़ा खुलासा हुआ। पुलिस की गिरफ्त में पांच लोग आए हैं। इंदौर जोन चार के एडिशनल डीसीपी अभिनय विश्वकर्मा ने मीडिया को बताया है कि भंवरकुआं क्षेत्र के एक होटल में पांच लोग रुकना चाहते थे मगर उनके पास कोई आईडी प्रूफ नहीं था। इसी बात पर विवाद हुआ और होटल संचालक ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने जब इन लोगों से पूछताछ की तो बड़ा खुलासा हुआ। इनके पास कुछ ऐसी बैंक अकाउंट का डिटेल है, जिनमें काफी रकम है। एक खाते में 42 करोड़ और अन्य खाते में तीन करोड़ की रकम है। इन बैंक खातों से रकम निकालने की तैयारी की जा रही थी।
पुलिस ने इनके पास से सात मोबाइल और एक लैपटॉप जब्त किया है। मोबाइल को खंगाला जा रहा है। इनके ग्रुप से जानकारी मिली है कि कई लोगों के माध्यम से फर्जी एनजीओ और ट्रस्ट के दस्तावेज लगाकर रकम हासिल करने के प्रयास करते रहते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story