भारत
पुलिस ने शातिर ऑटो लिफ्टर को पकड़ा, दो बाइक और चाकू बरामद
jantaserishta.com
4 Sept 2025 2:40 PM IST

x
तलाशी लेने पर उसके पास से एक बटनदार चाकू मिला.
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने नंद नगरी थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान एक शातिर ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से चोरी की दो मोटरसाइकिलें और एक बटन वाला चाकू बरामद किया गया है। आरोपी का नाम अरुण उर्फ विकास उर्फ बिच्छी (25) है, जो नंद नगरी का ही रहने वाला है।
दरअसल, एसआई सुभाष और कॉन्स्टेबल जितेंद्र बुधवार को शाम लगभग 6 बजे इलाके में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक मुखबिर से सूचना मिली कि चौर खंबा रेड लाइट, डिस्ट्रिक्ट पार्क के पास एक ऑटो लिफ्टर आने वाला है। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक युवक को मोटरसाइकिल पर पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से एक बटनदार चाकू मिला।
जांच में पाया गया कि आरोपी जिस मोटरसाइकिल (नंबर डीएल13एसवी5339) पर सवार था, वह थाना ज्योति नगर इलाके से चोरी की गई थी। आरोपी की निशानदेही पर शाहदरा से चोरी की गई एक और मोटरसाइकिल (नंबर डीएल12एसए9955) भी बरामद की गई।
पुलिस की पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने अपराध कबूल कर लिए और अन्य वारदातों में शामिल होने की भी जानकारी दी। पुलिस सत्यापन में यह भी सामने आया कि अरुण पहले भी चोरी और एनडीपीएस एक्ट से जुड़े तीन मामलों में शामिल रह चुका है।
नंद नगरी थाने में आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं 25/54/59 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। इससे पहले, दिल्ली के रघुबीर नगर थाना ख्याला की पुलिस ने एक ठगबाज को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान मोहम्मद परवेज, पुत्र नासिर मलिक, निवासी पुराना मुस्तफाबाद, दिल्ली के रूप में हुई है। उसके पास से अपराध में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। घटना 30 अगस्त को हुई थी, जब शिकायतकर्ता से शिवाजी एन्क्लेव के पास दो मोटरसाइकिल सवारों ने ठगी की थी। उन्होंने शिकायतकर्ता का मोबाइल फोन कांच के टुकड़े से बदलकर धोखाधड़ी की।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





