भारत

जेल से छूटकर आते ही फिर शुरू की वारदात, बदमाशों का कारनामा जानें

jantaserishta.com
3 March 2023 9:47 AM IST
जेल से छूटकर आते ही फिर शुरू की वारदात, बदमाशों का कारनामा जानें
x
आरोपियों ने लूट की कई घटनाएं कुबूली हैं।
गाजियाबाद (आईएएनएस)| गाजियाबाद पुलिस ने लूट काटने वाले पांच लुटेरों को गिरफ्तार किया है जिन्होंने बीते 10 दिनों के अंदर दो लूट की वारदातों को अंजाम दिया था। गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी इलाके में पांच दिन पहले जनरल स्टोर से 68 हजार रुपए लूटने वाले पांच बदमाश पुलिस ने धर दबोचे हैं। पूछताछ में आरोपियों ने लूट की कई घटनाएं कुबूली हैं। डीसीपी रवि कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी दीपू, मनीष, सुयैब, पृथ्वी और साधू उर्फ मोहित हैं। इनके दो साथी निखिल उर्फ निक्की और अंश उर्फ गोलू फरार हैं। ये दोनों थाना ट्रोनिका सिटी के हिस्ट्रीशीटर हैं। सभी आरोपी गाजियाबाद में ट्रोनिका सिटी क्षेत्र के रहने वाले हैं और उम्र 20 से 25 साल है। इनसे लूटे गए 32 हजार रुपए, दो मोटरसाइकिल, तीन तमंचे और चाकू बरामद हुए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गैंग का मुख्य सदस्य निखिल उर्फ निक्की है और वे सभी दीपक अग्रोला गैंग से जुड़े हुए हैं। पिछले दिनों निखिल जेल से छूटकर आया और पैसे की तंगी बताते हुए एक लूट की प्लानिंग बनाई। जिसके तहत 10 दिन पहले लोनी क्षेत्र में गिरी मार्केट के परचून व्यापारी से 34 हजार रुपए लूटे थे। इसके बाद करीब पांच दिन पहले ट्रोनिका सिटी रामपार्क एक्सटेंशन में एक जनरल स्टोर में घुसकर 68 हजार रुपए लूटे थे। पुलिस अब इस गिरोह के बाकी सदस्यों को तलाश रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story