भारत
सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते हुए पुलिस ने 41 लोगों को पकड़ा
jantaserishta.com
13 Feb 2023 4:22 PM IST

x
ग्रेटर नोएडा (आईएएनएस)| गौतम बुद्ध नगर में पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने बीती रात पैदल मार्च करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों की चेकिंग कर रही है। इसी कड़ी में नोएडा के थाना फेस वन पुलिस और बिसरख पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने 41 लोगों को खुले में शराब पीते हुए पकड़ा। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर ये कार्रवाई की जा रही है।
नोएडा की थाना फेस वन पुलिस और बिसरख पुलिस ने भी सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। फेस वन पुलिस द्वारा पैदल मार्च करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर शराब पी रहे लोगों की धरपकड़ हुई। इस दौरान कुल 14 लोगों को पकड़ा गया।
वहीं बिसरख पुलिस ने भी पैदल मार्च करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर शराब पी रहे 27 लोगों को पकड़ा और उन्हें पकड़कर थाने ले आए।
दोनों थाना पुलिस ने करीब 41 लोगों को पकड़ा। इन सभी लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 290 के तहत कार्रवाई की गई। साथ ही इन लोगों को हिदायत दी गई कि आगे से कभी भी खुले में शराब का सेवन न करें। आगे से अगर सार्वजनिक स्थान और खुले में शराब पीते पाए गए तो आप सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
थाना प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि विशेष अभियान के तहत सार्वजनिक स्थानों पर शराब पी रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Tagsगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडागौतम बुद्ध नगर पुलिससार्वजनिक स्थान पर शराबसार्वजनिक स्थानशराबGautam Buddha NagarGreater NoidaGautam Buddha Nagar PoliceLiquor in Public PlacePublic PlaceLiquor
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





