भारत

पुलिस ने 3 सट्टेबाजों को दबोचा, 70 लाख बरामद

jantaserishta.com
29 May 2022 8:05 AM IST
पुलिस ने 3 सट्टेबाजों को दबोचा, 70 लाख बरामद
x

जबलपुर: आईपीएल 2022 के फाइनल मुकाबले से पहले सटोरियों की धरपकड़ का सिलसिला शुरू हो गया है. इस बीच मध्यप्रदेश के जबलपुर में भी पुलिस को आईपीएल सट्टे से जुड़ी एक बड़ी खेप पकड़ने में कामयाबी मिली है. पुलिस ने 3 सट्टेबाजों को गिरफ्तार कर उनसे 70 लाख रुपए बरामद किए हैं.

पुलिस के मुताबिक मामला जबलपुर के ओमती थाना इलाके का है. कार्रवाई शहर की बेहद पॉश कॉलोनी नैपियर टाउन में स्थित मुस्कान हाइट के फ्लैट नंबर 605 में की गई. मामले में क्राइम ब्रांच और पुलिस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए इंद्रजीत सिंह, आकाश गोगा और अजीत गोगा को गिरफ्तार किया है. ये तीनों ही सट्टे के पैसों को ठिकाने लगाने जा रहे थे.
पुलिस ने बताया कि ओपन वेब में लिंक देकर सट्टा खिलाने वाले दोनों सगे भाई लंबे समय से सट्टे के अवैध कारोबार से जुड़े हैं. दोनों ने मिलकर इस अपराध का बड़ा जाल बिछा रखा था. पुलिस ने जो 70 लाख रुपए बरामद किए हैं, वह मुनाफे की रकम है. इन पैसों को जीते हुए सटोरियों को दिया जाना था. ओपन वेब लिंक के जरिए हाईटेक ढंग से सट्टा खिलाने का यह कारोबार बीते कई दिनों से जबलपुर शहर में फल फूल रहा है.
बीते दिनों सट्टा किंग सतीश संपाल के कई ठिकानों पर भी पुलिस दबिश दे चुकी है. यहां से भी लाखों रुपए बरामद किए गए थे. बता दें कि आईपीएल के इस सीजन में जबलपुर पुलिस अब तक 1 करोड़ 20 लाख से अधिक की रकम अलग-अलग कार्रवाइयों में जप्त कर चुकी है.
शनिवार को जब्त की गई 70 लाख रुपए की रकम में 45 लाख 50 हजार रुपए आरोपी इंद्रजीत सिंह के कब्जे से जबकि आरोपी आकाश गोगा और अजीत गोगा के कब्जे से 30 लाख 50 हजार रुपए जब्त किए गए हैं. पुलिस पकड़े गए सटोरियों के माध्यम से वेब लिंक के तार को खंगाल रही है. दरअसल, पुलिस जानना चाहती है कि क्या इस रैकेट के तार सतीश सनपाल गैंग से जुड़े हुए हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story