भारत

पुलिस ने कार से 294 किलो चांदी पकड़ी, 24 लाख कैश भी जब्त, गिनने मंगवाई मशीन

jantaserishta.com
29 Sept 2023 9:24 AM IST
पुलिस ने कार से 294 किलो चांदी पकड़ी, 24 लाख कैश भी जब्त, गिनने मंगवाई मशीन
x
पुलिस ने कार सवार दो लोगों को हिरासत में लिया है.
जयपुर: राजस्थान के डूंगरपुर जिले में पुलिस ने एक कार से 294 किलोग्राम चांदी और 24 लाख रुपये से अधिक नकदी बरामद की है. पुलिस ने कार सवार दो लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस दोनों से चांदी और कैश को लेकर पूछताछ कर रही है.
डूंगरपुर जिला पुलिस अधीक्षक कुंदन कावरिया ने बताया कि एक कार में चांदी तस्करी की सूचना मिली थी. इसके बाद पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए रतनपुर इलाके में गश्त की. इस दौरान एक कार को रोका और तलाशी ली. कार की जब तलाशी ली गई तो उसमें 294 किलोग्राम चांदी और 24.19 लाख रुपये नकद बरामद हुए.
कार में दो लोग सवार थे, जो गुजरात के राजकोट जा रहे थे. पुलिस चुनाव में जेवरात और नकदी के दुरुपयोग की जांच कराने में जुटी है. डीएसपी ने बताया कि चांदी और कैश जब्त किए जाने की जानकारी आयकर विभाग समेत अन्य विभागों को दे दी गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story