भारत
रेलवे स्टेशन से पुलिस ने 11 बांग्लादेशी नागरिकों को दबोचा, मचा हड़कंप
jantaserishta.com
30 Jun 2024 1:03 PM IST

x
बिना किसी वैध यात्रा दस्तावेज के देश में प्रवेश करने पर इन्हें गिरफ्तार किया गया है.
अगरतला: त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में पुलिस ने ग्यारह बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने कहा कि अगरतला रेलवे स्टेशन से बिना किसी वैध यात्रा दस्तावेज के देश में प्रवेश करने पर इन्हें गिरफ्तार किया गया है.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक कुछ बांग्लादेशी नागरिकों को लेकर पुलिस को इनपुट मिला था कि कुछ लोग सिपाहीजला जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर अगरतला रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ेंगे. इसके बाद रेलवे पुलिस ने शनिवार शाम को उनकी तलाश शुरू कर दी.
प्रभारी अधिकारी (ओसी) तापस दास ने बताया, 'हमने अगरतला रेलवे स्टेशन से 11 लोगों - पांच महिलाओं और छह पुरुषों को हिरासत में लिया और उन्हें पूछताछ के लिए अगरतला जीआरपी पुलिस स्टेशन ले गए.'
दास ने कहा कि पूछताछ के दौरान बांग्लादेशी नागरिक भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने के लिए कोई वैध यात्रा दस्तावेज पेश नहीं कर सके. उन्होंने कहा, '11 बांग्लादेशी नागरिकों को अवैध रूप से भारतीय धरती पर प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. उन्हें आगे की पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड की मांग करते हुए अदालत में पेश किया जाएगा.'
उन्होंने कहा, शुरुआती जांच से पता चला है कि 11 बांग्लादेशी नागरिक कमाने के लिए चेन्नई, मुंबई और कोलकाता जाने की योजना बना रहे थे. अधिकारी ने कहा, 'हम मानव तस्करी के प्रयासों की संभावना से इनकार नहीं कर सकते और जांच शुरू कर दी गई है.' इससे पहले 27 जून को अवैध रूप से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने के आरोप में अगरतला रेलवे स्टेशन से दो बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया था.
Tagsअगरतलाअगरतला न्यूज़अगरतला पुलिसबांग्लादेशी नागरिकAgartalaAgartala NewsAgartala PoliceBangladeshi Citizen
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





