भारत
तत्काल एक्शन में आई पुलिस, Google पर ये सर्च करना युवक को पड़ा भारी
jantaserishta.com
28 Sept 2023 1:15 PM IST

x
DEMO PIC
वह प्रेशर में था क्योंकि वह अपनी मां की गिरफ्तारी के बाद से जेल से उसकी रिहाई नहीं करा पा रहा था...
नई दिल्ली: मुंबई में रहने वाला 28 वर्षीय एक शख्स गूगल पर ‘आत्महत्या करने का सबसे अच्छा तरीका’ खोज रहा था जिस पर इंटरपोल के अलर्ट करने के बाद मुंबई पुलिस ने उसका पता लगाया और उसे खुदकुशी करने से रोका. एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि राजस्थान के रहने वाले इस व्यक्ति को मंगलवार को उपनगर मालवणी से बचाया गया, जब पुलिस ने इंटरपोल द्वारा साझा किए गए उसके मोबाइल नंबर के आधार पर उसकी लोकेशन का पता लगाया.
अंतरराष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन, जिसे आमतौर पर इंटरपोल के नाम से जाना जाता है, एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है जो दुनिया भर में पुलिस सहयोग और अपराध नियंत्रण की सुविधा प्रदान करता है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि इंटरपोल द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर मुंबई पुलिस की अपराध शाखा की यूनिट -11 द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया था.
पुलिस के मुताबिक, 'पीड़ित, मलाड पश्चिम के मालवणी का निवासी है और राजस्थान का मूल निवासी है. जांच के दौरान, पुलिस ने पाया कि वह प्रेशर में था क्योंकि वह अपनी मां की गिरफ्तारी के बाद से मुंबई की जेल से उसकी रिहाई नहीं करा पा रहा था, जिसे दो साल पहले आपराधिक मामले में अरेस्ट किया गया था.' उन्होंने बताया कि वह शख्स पश्चिमी उपनगर मालवणी में स्थानांतरित होने से पहले अपने रिश्तेदारों के साथ मीरा रोड इलाके (पड़ोसी ठाणे जिले में) में रहता था.
एक अधिकारी ने बताया, 'वह पिछले छह महीने से बेरोजगार है. चूंकि वह जेल से अपनी मां की रिहाई नहीं करा सका, इसलिए वह अवसाद में था. जैसे ही जीवन समाप्त करने का विचार उसके मन में आया, उसने आत्महत्या करने के तरीके ढूंढ़ने के लिए ऑनलाइन खोज शुरू की.' उसने कई बार गूगल पर 'सुसाइड बेस्ट वे' सर्च किया, जिस पर इंटरपोल अधिकारियों का ध्यान गया, जिन्होंने उसके मोबाइल फोन नंबर के साथ मुंबई पुलिस को इसके बारे में एक ईमेल भेजा.
इंटरपोल द्वारा प्रदान की गई जानकारी के आधार पर अपराध शाखा को पता चला कि मोबाइल फोन का यूजर मालवणी में रह रहा है. इसके बाद पुलिस वहां पहुंची और फिर पीड़ित को हिरासत में ले लिया गया और उसकी काउंसलिंग की गई. पुलिस अधिकारी ने बताया कि पेशेवर परामर्शदाताओं द्वारा सलाह दिए जाने के बाद उसे शहर में अपने रिश्तेदारों के यहां जाने के लिए कहा गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





