भारत

गर्भवती महिला की मदद के लिए आगे आई पुलिस, रात 2.30 बजे अपनी जीप से पहुंचाया अस्पताल

jantaserishta.com
1 Feb 2022 3:58 PM IST
गर्भवती महिला की मदद के लिए आगे आई पुलिस, रात 2.30 बजे अपनी जीप से पहुंचाया अस्पताल
x
मानवता का परिचय दिया.

चुरू: राजस्थान के चुरू जिले में पुलिस की टीम ने सोमवार देर रात एक गर्भवती महिला को समय पर अस्पताल पहुंचाकर मानवता का परिचय दिया. दरअसल, महिला को जिस स्कूटी से अस्पताल ले जाया जा रहा था वह रास्ते में खराब हो गई थी. पुलिस की मदद से उसे समय पर अस्पताल पहुंचाया गया और वहां महिला ने दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया.

पुलिस के अनुसार देर रात 2.30 बजे एक गर्भवती महिला, अन्य महिला और पुरुष के साथ स्कूटी से अस्पताल जा रही थी. इसी दौरान रेलवे फाटक पर स्कूटी बंद हो गई तभी वहां से गुजर रहे पुलिस के रात्रिकालीन गश्त दल ने अपनी जीप से महिला को अस्पताल पहुंचाया. महिला को लेबर पेन हो रहा था और ऐसे में अस्पताल पहुंचना बहुत जरूरी था. सदर पुलिस थाने के हेड कांस्टेबल मनीराम ने कहा,''महिला को प्रसव पीड़ा हो रही थी. हमने तुरंत उनको जीप में बैठाकर अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में उन्हें स्ट्रेचर से ले जाया जा रहा था तभी उन्होंने एक शिशु को जन्म दिया, इसके बाद वे एक और शिशु की मां बनीं.''
पुलिस उपाधीक्षक ममता सारस्वत ने पुलिस टीम के इस काम को मानवता का उदाहरण बताते हुए उनकी सराहना की है. उन्होंने कहा कि टीम ने बिना कोई देरी किए गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाया. जच्चा व दोनों बच्चे स्वस्थ हैं.
वहीं, इससे पहले जम्मू-कश्मीर के बारामूला में भी एक ऐसा ही मामला देखने को मिला था. यहां बर्फबारी के चलते सड़कों पर कई फुट तक बर्फ जम गई थी. जिससे एम्बुलेंस का घर तक पहुंचना असंभव हो गया था. लेकिन भारतीय सेना के जवानों ने बर्फ में पैदल चलकर पालकी से एक गर्भवती महिला को एंबुलेंस तक पहुंचाया. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story