भारत

फार्म हाउस में चल रहे ड्रग्स के धंधे का पुलिस ने किया भंडाफोड़, दो तस्कर गिरफ्तार

jantaserishta.com
2 Dec 2021 6:40 AM IST
फार्म हाउस में चल रहे ड्रग्स के धंधे का पुलिस ने किया भंडाफोड़, दो तस्कर गिरफ्तार
x
बड़ी खबर

नई दिल्ली: घिटोरनी स्थित एक फार्म हाउस में चल रहे ड्रग्स के धंधे का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मामले में दो ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए रंजीत रैना व गुलशन कुमार से 9.5 किलोग्राम चरस बरामद किया है।दोनों आरोपी हरियाणा के रहने वाले हैं।

डीसीपी बेनिता मैरी जैकर ने बताया कि 30 नवंबर को घिटोरनी इलाके में एक फार्म हाउस के पास एक ड्रग तस्कर की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम का गठन किया गया। टीम ने घिटोरनी क्षेत्र में फार्म हाउस के चारों ओर एक तलाश में जुट गई। इसी दौरान एक कार आती दिखी। पुलिस कर्मियों ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह रुकने के बजाय कार तेजी से लेकर भागने लगा।पुलिस कर्मियों ने पीछा कर उन्हें दबोच लिया। तलाशी के दौरान पुलिस को कार से 9.5 किलोग्राम चरस मिला।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story