भारत
पुलिस ने किराए के फ्लैट में चल रहे सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़
jantaserishta.com
9 Oct 2023 9:09 AM IST

x
महिला समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
देहरादून: देहरादून पुलिस और एएचटीयू टीम ने किराए के फ्लैट में चल रहे एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। वसंत विहार पुलिस ने एक महिला समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो पीड़िताओं का भी रेस्क्यू किया गया है।
आरोपी रुपयों का लालच देकर बुकिंग में युवतियों को होटल और स्पाॅ सेंटर भेजा करते थे। आरोपियों द्वारा अनैतिक देह व्यापार का धंधा गूगल साइट्स के जरिए चलाया जा रहा था। दरअसल, थाना वसंत विहार क्षेत्र स्थित सत्य विहार कॉलोनी में स्थानीय और आसपास के लोगों ने फ्लैट पर कुछ महीने से अनैतिक गतिविधियां होने की सूचना दी गई थी। इसके बाद देहरादून पुलिस और एएचटीयू की टीम ने रविवार को दो फ्लैट में दबिश दी थी। इस दौरान फ्लैट में तीन महिलाएं और तीन पुरुष मिले, जो अपने मोबाइलों से अनैतिक व्यापार के लिए चैट कर रहे थे और अनैतिक व्यापार के लिए होटल और स्पाॅॅ सेंटर के लिए बुकिंग कर रहे थे।
पुलिस ने बताया कि अनैतिक कार्य के लिए ग्राहकों को इन फ्लैट पर भी बुलाया जाता था। वहीं एसपी सिटी सरिता डोभाल ने बताया कि टीम को मौके से सबूत मिले है। उन्हीं सबूतों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के अंतर्गत थाना वसंत विहार में मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है। टीम ने राजू, राहुल पाटिल, मोनिश और रानी गुप्ता को गिरफ्तार किया है। दो पीड़िताओं का रेस्क्यू किया गया है।
Tagsफ्लैटफ्लैट में सेक्स रैकेटसेक्स रैकेटदेहरादून पुलिसflatsex racket in flatsex racket dehradun police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





