भारत

पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया, 4 महिलाएं गिरफ्तार, छापे के बाद फटी रह गईं आंखें

jantaserishta.com
4 July 2025 4:15 PM IST
पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया, 4 महिलाएं गिरफ्तार, छापे के बाद फटी रह गईं आंखें
x
पुलिस का बड़ा एक्शन.
बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली के नवाबगंज के एक गांव में सेक्स रैकेट चलने की सूचना पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की. ग्रामीण इलाके में संचालित इस रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने एक घर से एक पुरुष और चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से 3200 रुपये कैश, चार मोबाइल फोन और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है.
एजेंसी के अनुसार, इस कार्रवाई को लेकर नवाबगंज सर्किल अधिकारी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक घर में अनैतिक गतिविधियां हो रही हैं. सूचना मिलते ही उन्होंने थाना प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव की टीम के साथ मौके पर छापा मारा. इस छापेमारी में घर के मालिक सहित कुल पांच लोगों को रंगे हाथ पकड़ा गया.
सीओ गौरव सिंह ने कहा कि शहरों में सेक्स रैकेट के भंडाफोड़ की खबरें अक्सर आती रहती हैं, लेकिन जब इस तरह की अवैध गतिविधियां ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित होती हैं, तो यह ज्यादा चिंता का विषय बन जाता है. इससे न केवल स्थानीय सामाजिक वातावरण प्रभावित होता है, बल्कि अपराध की जड़ें गहराने लगती हैं.
छापेमारी के दौरान पुलिस को घर से आपत्तिजनक सामग्री, कैश और मोबाइल फोन मिले, जिनका इस्तेमाल रैकेट के संचालन में हो रहा था. पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर जांच में जुटी है.
पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि यह रैकेट कितने समय से संचालित हो रहा था और इसके तार कहां-कहां तक जुड़े हैं. गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर अन्य सहयोगियों और ग्राहकों की जानकारी भी जुटाई जा रही है. स्थानीय लोगों से भी अपील की गई है कि इस तरह की गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई हो सके. इस कार्रवाई से ग्रामीण इलाके में सनसनी फैल गई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story