भारत

पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग कार्टेल का किया भंडाफोड़, 60 किलो हेरोइन बरामद

jantaserishta.com
30 Jun 2025 5:00 PM IST
पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग कार्टेल का किया भंडाफोड़, 60 किलो हेरोइन बरामद
x
बड़ी कामयाबी हासिल.
अमृतसर: पंजाब पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और राजस्थान पुलिस के साथ मिलकर एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग कार्टेल का भंडाफोड़ किया है । इस कार्रवाई में राजस्थान के बाड़मेर जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से 60.302 किलोग्राम हेरोइन की बड़ी खेप बरामद की गई। इस कार्टेल को पाकिस्तानी तस्कर तनवीर शाह और कनाडा में रहने वाला हैंडलर जोबन कलेर संचालित कर रहा था।
पंजाब पुलिस ने इस ऑपरेशन में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर से नौ प्रमुख तस्करों और हवाला ऑपरेटरों को गिरफ्तार किया। इन गिरफ्तारियों ने ड्रग तस्करी के इस विशाल नेटवर्क की कमर तोड़ दी, जो न केवल भारत में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सक्रिय था। बरामद हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रुपए आंकी गई है।
पंजाब पुलिस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर इस सफल कार्रवाई की जानकारी साझा की। पुलिस ने बताया कि यह ऑपरेशन नार्को-आतंक के खिलाफ उनकी सतत लड़ाई का हिस्सा है। पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने इस बारे में पूरी जानकारी दी। उनके वीडियो को पंजाब पुलिस के सोशल मीडिया अकाउंट पर भी जारी किया गया। इस वीडियो में उन्होंने कहा, “पंजाब पुलिस ने नशे के विरुद्ध बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने एक ऑपरेशन के तहत 60 किलो हेरोइन बरामद की है। इस ऑपरेशन से हमने बहुत बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके बाद से कई राज्यों से हमने लोगों को गिरफ्तार किया है। हम नशा तस्करी और नार्को-आतंक के खिलाफ अपनी प्रतिबद्धता में दृढ़ हैं। हमारा लक्ष्य पंजाब को नशा मुक्त बनाना और युवाओं को इस जाल से बचाना है।"
पुलिस के मुताबिक, यह ऑपरेशन कई महीनों की गहन निगरानी और खुफिया जानकारी के आधार पर किया गया। पुलिस ने ड्रग कार्टेल के नेटवर्क को ट्रैक करने के लिए आधुनिक तकनीकों और अंतर-राज्यीय समन्वय का सहारा लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ जारी है, ताकि इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों और उनके ठिकानों का पता लगाया जा सके।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null