भारत
पुलिस ने अवैध सिगरेट गोदाम का किया भंडाफोड़, सप्लायर गिरफ्तार
jantaserishta.com
25 April 2025 12:29 PM IST

x
बड़ा खुलासा.
नई दिल्ली: दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम जिले की पुलिस की एंटी-ऑटो थेफ्ट स्क्वायड (एएटीएस) ने शहर में अवैध सिगरेट की तस्करी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मनमीत कुमार (29) के रूप में हुई है। ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने 15,680 सिगरेट पैकेट जब्त किए हैं, जिन पर अनिवार्य चेतावनी साइन और एमआरपी लेबल नहीं थे।
पूर्वी दिल्ली के राजवीर कॉलोनी का निवासी आरोपी कथित तौर पर विदेशों से सिगरेट आयात करता था। वह सिगरेट को दिल्ली और एनसीआर में उनकी आपूर्ति करता था। उसके खिलाफ सीओटीपीए एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।
गौरतलब है कि पिछले दिनों दिल्ली में अपराध शाखा की अंतरराज्यीय प्रकोष्ठ टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक फ्लैट से 80,400 प्रतिबंधित अंतरराष्ट्रीय ब्रांड की सिगरेटें बरामद की थीं। इस दौरान टीम ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया था। आरोपी की पहचान मोहम्मद दानिश के रूप में हुई थी। बरामद सिगरेट की बाजार कीमत लगभग 8 लाख रुपये से अधिक आंकी गई थी।
जांच में खुलासा हुआ था कि जब्त सिगरेटों पर स्वास्थ्य मंत्रालय की वैधानिक चेतावनी नहीं थी। वैधानिक चेतावनी देना भारतीय कानून का उल्लंघन है। जानकारी के अनुसार, प्रतिबंधित सिगरेटों में प्रमुख रूप से एस्से ब्लैक, एस्से ब्लैक गोल्ड, कैमल गोल्ड टर्किश, रोथमैन्स और पार्लियामेंट ब्रांड शामिल थे। इन्हें तस्करी कर देश में लाया जा रहा था और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में छोटे दुकानदारों को सप्लाई की जा रही थीं।
रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी दानिश मौजपुर में फिश एक्वेरियम की दुकान और इंटीरियर डिजाइनिंग का काम करता है। उसने दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज से ग्रेजुएट किया है। उसने जल्द अमीर बनने के लिए दो साल पहले यह अवैध कारोबार शुरू किया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





