भारत

पुलिस ने जुआ रैकेट का किया भंडाफोड़, अवैध हथियार के साथ कुख्यात गिरफ्तार

jantaserishta.com
11 Aug 2025 11:15 AM IST
पुलिस ने जुआ रैकेट का किया भंडाफोड़, अवैध हथियार के साथ कुख्यात गिरफ्तार
x
सफलताएं हाथ लगीं.
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस को एक महत्वपूर्ण कार्रवाई में दो सफलताएं हाथ लगीं। पुलिस ने एक जुआ रैकेट का भंडाफोड़ किया और एक कुख्यात अपराधी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों ऑपरेशन किशनगढ़ पुलिस स्टेशन और ऑपरेशंस सेल के कर्मचारियों द्वारा किए गए। साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने सोमवार को प्रेस रिलीज जारी करके बताया, "ऑपरेशंस सेल की एक टीम ने किशनगढ़ क्षेत्र से अवैध जुए में शामिल छह व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान अकिल खान (28), राजीव सिंह (44), शुभम कुमार चौरसिया (30), चंदरपाल (50), महेंद्र सिंह (60), और वाशिम (38) के रूप में हुई है, जिन्हें एक निजी आवास पर विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर छापेमारी के दौरान रंगे हाथों पकड़ा गया।"
रिलीज में बताया गया, "उनकी गिरफ्तारी के साथ, 66,000 रुपये और कुल 104 ताश के पत्ते मौके से बरामद किए गए।" 8 अगस्त को प्राप्त एक गुप्त सूचना के आधार पर, इंस्पेक्टर हरी सिंह के नेतृत्व और एसीपी विजय सिंह की निगरानी में टीम ने छापेमारी की। दिल्ली पब्लिक गैंबलिंग एक्ट के तहत एक मामला दर्ज किया गया है, और आगे की जांच जारी है।
एक अलग ऑपरेशन में, किशनगढ़ पुलिस ने आर.के. पुरम के रहने वाले संजय को गिरफ्तार किया। 28 साल का ये बदमाश आदतन अपराधी है। गिरफ्तारी 10 अगस्त को मुनिरका गांव के पहाड़ी पार्क के पास नियमित गश्त के दौरान हुई।
संदिग्ध गतिविधि देखने पर, पुलिस ने पीछा किया और संदिग्ध को पकड़ लिया। उसके पास से एक देसी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि संजय पहले आर.के. पुरम और किशनगढ़ में दर्ज सात मामलों में डकैती, छिनैती, चोरी और आर्म्स एक्ट उल्लंघन में शामिल रहा है। आरोपी कथित तौर पर नशे का आदी है। उसने विभिन्न अपराधों में अवैध हथियार का उपयोग करने की बात कबूल की। आर्म्स एक्ट के तहत एक एफआईआर दर्ज की गई है, और हथियार जब्त कर लिया गया है।
दोनों ऑपरेशन की सफलता पर साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के पुलिस उपायुक्त, अमित गोयल ने कहा, "साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट पुलिस अपराधी नेटवर्क पर नकेल कसने, सुरक्षा सुनिश्चित करने और सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story