भारत
पुलिस ने सोना लूटकर गलाने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार
jantaserishta.com
2 April 2026 5:21 PM IST

x
संगठित गिरोह का पर्दाफाश.
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सोना लूटकर उसे गलाकर बेचने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस सिलसिले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान सात मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल और करीब सवा 15 ग्राम गला हुआ सोना बरामद किया गया है। साथ ही, इस अवैध कारोबार में संलिप्त एक ज्वेलरी दुकान को भी सीज कर दिया गया है। सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी।
सिटी एसपी ने बताया कि ब्रह्मपुरा थाना पुलिस ने 1 अप्रैल की रात जांच के दौरान चांदनी चौक के पास संदिग्ध हालत में एक मोटरसाइकिल सवार को रोका। तलाशी के दौरान उसके पास से धारदार चाकू बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने मौके से तीन लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले जाकर पूछताछ की। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सीतामढ़ी का रहने वाला मोहित कुमार, शेखपुरा ढाब का रहने वाला नवनीत कुमार और कांटी निवासी कुंदन कुमार के रूप में हुई। इन तीनों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने आगे छापेमारी की कार्रवाई की।
पूछताछ में मिले सुराग के आधार पर अहियापुर थाना क्षेत्र स्थित 'जय मां वैष्णो ज्वेलर्स' में छापेमारी की गई, जहां यह गिरोह लूटे गए सोने को गलाकर बेचता था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने सात मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल और सवा 15 ग्राम गला हुआ सोना बरामद किया। इस दौरान एलाईसिंग का काम करने वाले शंभू कुमार को भी गिरफ्तार किया गया, जबकि दुकान के संचालक कृष्ण कुमार को भी हिरासत में लिया गया। अहियापुर थाना पुलिस ने संबंधित ज्वेलरी दुकान को सील कर दिया है।
इस पूरे अभियान का नेतृत्व नगर एसडीपीओ टू विनीत सिन्हा कर रहे थे, जिसमें अहियापुर थाना के पुलिस पदाधिकारियों ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार गिरोह के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। ब्रह्मपुरा थाना में कांड संख्या 102/26 और सदर थाना में कांड संख्या 298/26 के तहत इनके खिलाफ केस दर्ज है। यह गिरोह लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने के बाद सोने को पिघलाकर बेच देता था, ताकि उसकी पहचान छिपाई जा सके। पुलिस का कहना है कि इस गिरोह के नेटवर्क और अन्य संभावित संलिप्त लोगों की पहचान के लिए आगे की जांच जारी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





