भारत

पुलिस की दबंगई: एसपी के सामने किसान की टोकरी को पुलिसकर्मी ने मारी लात, सबूत रहा ये वीडियो

jantaserishta.com
7 May 2021 12:52 PM IST
पुलिस की दबंगई: एसपी के सामने किसान की टोकरी को पुलिसकर्मी ने मारी लात, सबूत रहा ये वीडियो
x
पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया है.

मध्य प्रदेश के रीवा से पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया है. पुलिस ने अपनी दबंगई दिखाते हुए किसानों के खेतों में जाकर सब्जियां नष्ट की और खेत में काम कर रहे किसानों के साथ मारपीट भी की. इतना ही नहीं एक किसान की सब्जी में लात मारी और मोटर साइकिल की हवा तक निकाल दी. यह सब पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह की मौजूदगी में हुआ. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है.

यह पूरा मामला रीवा जिले के बीडा-सेमरिया मार्ग का बताया जा रहा है. जिले के पुलिस अधीक्षक राकेश शहर में लॉकडाउन का जायजा लेने के लिए निकले थे. उसी दौरान उन्हें पता चला कि कुछ किसान चोरी से खेतों और अपने घरों से सब्जी बेच रहे हैं. इस घटना को जांचने के लिए एसपी खेतों की तरफ चले गए. वहां उन्होंने देखा की कुछ लोग लॉकडाउन के नियमों की अनदेखी कर रहे हैं और कुछ किसान गांव के आसपास घर और खेतों से चोरी छिपे सब्जी बेच रहे हैं.
जैसे ही पुलिस की नजर इन किसानों पर पड़ी, तो दो पुलिसकर्मी एसपी की गाड़ी से उतरे. पहले एक पुलिसवाले ने किसान की सब्जी लात मारी और दूसरे ने एक किसान की बाइक की हवा निकाल दी. मौके पर मौजूद किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. पुलिस की सरेआम इस गुंडागर्दी को कार में बैठ एसपी राकेश सिंह देखते रहे.
यह पूरा मामला रीवा के सेमरिया मार्ग में करहिया मंडी के पास का है. कोरोना काल में खेतों में किसानों को काम करने की छूट है, बावजूद इसके पुलिस ने किसानों के साथ गलत सलूक किया. वहीं पुलिस ने इस पर अपनी सफाई दी है कि उन्होंने बाइक हवा निकाली उस दौरान बाइक गिरी और उसे बचाने के लिए हेड कांस्टेबल ने अपने पैर का इस्तेमाल किया.
वहीं इस मामले में किसानों में काफी गुस्सा है, उनका आरोप है कि पुलिस ने दबंई दिखाई है और मारपीट कर सब्जियां लूट ली. जबकि वो लोग खेतों में काम कर रहे थे न कि सब्जियां बेच रहे थे.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story