भारत

पुलिस की पिटाई, दर्जनों लोगों ने लाठी-डंडे लेकर दौड़ाया, जाने क्या है पूरा माजरा

jantaserishta.com
30 Jan 2022 11:00 PM IST
पुलिस की पिटाई, दर्जनों लोगों ने लाठी-डंडे लेकर दौड़ाया, जाने क्या है पूरा माजरा
x
पढ़े पूरी खबर

बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया में भयमुक्त माहौल और जनता को सुरक्षा देने वाली पुलिस (Police) खुद असुरक्षित है. शहर कोतवाली क्षेत्र के इसरतगंज मोहल्ले (Isratganj Mohalla) में महिलाओं सहित दर्जनों लोगों ने लाठी डंडे लेकर पुलिस को दौड़ाया. पुलिस के साथ लोगों ने मारपीट भी कर दी. इस घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रही हैं.

आरोप है कि न्यायालय में मामला होने के बावजूद पुलिस जमीन पर कब्जा करवा रही थी. वहीं इस मामले में CO ने कहा कि जमीनी विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ लोगों ने मारपीट कर दी. इस घटना को लेकर मुकदमा दर्ज लिया गया है. वहीं पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
जिस वर्दी को देखकर भीड़ भाग जाती, वही वर्दी उत्तर प्रदेश के बलिया में भीड़ से बचती नजर आई. खुद भीड़ से भागती दिखी. महिला, पुरुष लाठी डंडे लेकर पुलिस को दौड़ाते दिखे. कहीं पुलिस को पकड़कर लोग मारमीट करते दिखे. यह घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के इसरतगंज मोहल्ले की है. यहां के रवि कांत उर्फ लुकाई ने कहा कि उनकी जमीन पर न्यायालय में मामला लंबित है. दूसरे पक्ष को पुलिस खड़ी होकर जमीन जबरदस्ती कब्जा करा रही थी. विरोध करने पर बिचला घाट की पुलिस ने उनके रिश्तेदार को लाठी से पीटकर घायल कर दिया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story