झारखंड सीएम के विधानसभा क्षेत्र में पुलिस पर तीर-पत्थर से हमला...जान बचाने के लिए भागी पुलिस

झारखंड में सीएम हेमंत सोरेन के विधानसभा क्षेत्र बरहेट के अंतर्गत आने वाले रांगा थाना में पुलिस पर ग्रामीणों द्वारा जानलेवा हमला किया गया. हमले में पत्थर, गुलेल और तीर के जरिए पुलिस पर निशाना साधा गया और उनकी जीप को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया. जानकारी मिली है कि पुलिस वहां पर एक मानव तस्करी की आरोपी को पकड़ने गई थी. लेकिन तभी ग्रामीणों ने हमला कर दिया और पुलिस को मौके से ही जान बचाने के लिए भागना पड़ गया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





