भारत

पुलिस पर हमला हुआ: मचा हड़कंप, 12 दबोचे गए

jantaserishta.com
1 Sept 2022 12:22 PM IST
पुलिस पर हमला हुआ: मचा हड़कंप, 12 दबोचे गए
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान/वार्ता

छह पुलिसकर्मी घायल हो गये।
नवादा: बिहार के नवादा जिले के काशीचक थाना क्षेत्र में ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव किया, जिसमें छह पुलिसकर्मी घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने गुरूवार को बताया कि पिछले शुक्रवार को काशीचक थाना क्षेत्र के बौरी गांव निवासी विजय मांझी को पुलिस ने शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा था, लेकिन मंगलवार को विजय का शव एक पेड़ में फंदे से लटका मिला। बुधवार की रात पुलिस पोस्टमार्टम के बाद विजय मांझी के शव को परिवार को सुपुर्द करने गई थी। तभी उग्र ग्रामीणों ने जेल प्रशासन पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस पर पथराव कर दिया। इस घटना में शाहपुर पुलिस आउट पोस्ट में पदस्थापित एसआई रविकांत उपाध्याय और काशीचक थाना में पदस्थापित एएसआई दुर्गा प्रसाद के अलावा चार अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एसआई रविकांत उपाध्याय को पावापुरी विम्स हॉस्पिटल रेफर कर दिया है।
गांव वालों का कहना है कि पुलिस ने शराब पीने के आरोप में काशीचक गांव के विजय मांझी को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने विजय मांझी को जेल भेज दिया था। मंगलवार को विजय का शव एक पेड़ में फंदे से लटका मिला। गांव वालों का कहना है कि पुलिस ने जेल प्रशासन से मिलकर विजय की हत्या कर दी है। ग्रामीण इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि पथराव के आरोप में 12 ग्रामीणों को गिरफ्तार किया गया है। ग्रामीणों की गिरफ्तारी और जेल में बंदी की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग करते हुए उग्र लोगों ने एम्बुलेंस पर शव को रखकर सरकट्टी- काशीचक पथ को जाम कर दिया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस और प्रशासन के वरष्ठि अधिकारी मौके पर पहुंचकर कैंप कर रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story