भारत

बड़ी सफलता: पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार, युवाओं को आतंकवाद की ओर आकर्षित करने का आरोप

jantaserishta.com
2 April 2022 5:29 PM IST
बड़ी सफलता: पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार, युवाओं को आतंकवाद की ओर आकर्षित करने का आरोप
x
बताया जा रहा है कि युवक सोशल मीडिया पर सक्रिय था और पाकिस्तान में बैठे आकाओं से बातचीत करता था.

हैदराबाद: तेलंगाना काउंटर इंटेलीजेंस सेल ने पाकिस्तानी कनेक्शन के आरोप में हैदराबाद ओल्ड सिटी के फलकनुमा इलाके से एक युवक को गिरफ्तार किया है. युवक की पहचान सुलेमान के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि इंटेलीजेंस सेल ने सुलेमान को आतंकवाद से संबंधित संदिग्ध गतिविधियों के लिए दबोचा है.

बताया जा रहा है कि सुलेमान सोशल मीडिया पर सक्रिय था और पाकिस्तान में बैठे आकाओं से बातचीत करता था. पुलिस ने इस संबंध में शनिवार को ये जानकारी दी थी. पुलिस के मुताबिक, पुराने हैदराबाद के फलकनुमा का रहने वाला संदिग्ध सुलेमान कथित तौर पर इंस्टाग्राम, टेलीग्राम और अन्य सोशल मीडिया साइट्स पर पोस्ट के जरिए युवाओं को आतंकवाद की ओर आकर्षित कर रहे था. आरोप है कि सुलेमान ऐसे पोस्ट डालता था जिससे युवा उसकी बातों से प्रभावित हो रहे थे.
सूत्रों के मुताबिक, संदिग्ध सुलेमान ने इंस्टाग्राम पर करीब 20 फर्जी अकाउंट बनाए थे और इसके जरिए वह आतंक की विचारधारा फैलाने का प्रयास कर रहा था. सूचना के बाद पुलिस ने इंटरनेट प्रोटोकॉल (IP) एड्रेस की मदद से सुलेमान का पता लगाया और उसे हिरासत में ले लिया.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story