भारत

पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ के दौरान इनामी गिरफ्तार, देखें वीडियो

jantaserishta.com
5 Jan 2023 4:31 PM IST
पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ के दौरान इनामी गिरफ्तार, देखें वीडियो
x
गाजियाबाद (आईएएनएस)| गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट की स्वाट टीम और थाना विजयनगर पुलिस ने बीती रात मुठभेड़ के दौरान 15000 के वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से अवैध शस्त्र, चोरी की स्कूटी बरामद की है। जनपदीय स्वाट टीम/थाना विजयनगर पुलिस द्वारा चौकी क्षेत्र जल निगम में सजवान नगर मोड़ के पास चेकिंग के दौरान एक नीले रंग की स्कूटी पर सवार एक व्यक्ति को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वो नही रुका। चेकिंग कर रही पुलिस टीम ने बदमाश का शक होने पर सूचना प्रसारित कर थाना क्षेत्र की चेकिंग कर रही सभी पुलिस पार्टी को अलर्ट कर दिया। पुलिस ने स्कूटी सवार बदमाश को रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस पर फायर कर दिया और भागने लगा।
पुलिस टीम ने उसे घेरने की कोशिश की तो बदमाश खुद को घिरता देख स्कूटी को छोड़कर पुलिस फायर करते हुए भागने लगा। जवाबी करवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगने के बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त थाना विजयनगर क्षेत्रान्तर्गत हुई लूट की घटना में वांछित चल रहा था। पकड़ा गया शाहिद उर्फ रियाजुल, खगड़िया बिहार का रहने वाला है। अभी वो वर्तमान में रोजा जलालपुर मिलक गोल चक्कर थाना बिसरख जनपद गौतमबुद्ध नगर में रह रहा था। वो ज्यादातर वारदातों को गाजियाबाद में अंजाम देकर नोएडा में आकर छिप जाता था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story