उत्तर प्रदेश

पुलिस ने पोक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Santoshi Tandi
3 Nov 2023 10:14 AM GMT
पुलिस ने पोक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
x

सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में वांछित/वारन्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त आसिफ पुत्र फुरकान निवासी घोसियो वाला निकट आबकारी कार्यालय थाना कोतवाली नगर जनपद सहारनपुर को गिरफ्तार किया गया है।

बता दें कि दिनांक 02.11.2023 को वादी द्वारा थाना कोतवाली नगर पर लिखित तहरीर दी थी कि आसिफ पुत्र फुरकान निवासी घोसियो वाला निकट आबकारी कार्यालय थाना कोतवाली नगर जनपद सहारनपुर वादी की पुत्री का पीछा करता है। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 198/23 धारा 354 (घ) भादवि0 व 7/8 पोक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया था।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 अवशेष भाटी थाना कोतवाली नगर जनपद सहारनपुर, का0 मोहित मान थाना कोतवाली नगर जनपद सहारनपुर शामिल है।

Next Story