भारत
पुलिस ने दो वाहन चोर और चोरी का वाहन खरीदने वाले को किया गिरफ्तार
jantaserishta.com
22 March 2026 1:19 PM IST

x
नई दिल्ली: दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में कोतवाली की टीम ने एक सफल अभियान के तहत दो वाहन चोरों और एक चोरी की मोटरसाइकिल खरीदने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उनके पास से पुलिस ने दो चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने बताया कि 14 मार्च को शिकायतकर्ता फिरोज त्यागी ने वाहन चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। फिरोज त्यागी ने तहरीर में बताया था कि उन्होंने अपनी हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (नंबर यूपी 17 वी 3312) को दोपहर 1:30 बजे चांदनी चौक के पास पार्क किया था। करीब आधे घंटे बाद लौटने पर उन्होंने पाया कि उनकी मोटरसाइकिल चोरी हो चुकी थी। शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्जकर जांच शुरू की थी।
जांच की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह को सौंपी गई। उनकी टीम में हेड कांस्टेबल दलचंद, नंद किशोर, पूरन, अमित और विपुल शामिल थे। टीम ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज की जांच की और दो संदिग्धों की पहचान की।
मुखबिर और तकनीकी इनपुट के माध्यम से प्रिंस गली, दंगल मैदान पार्किंग के पीछे चांदनी चौक के पास फुरकान (29) और रिहान (22) को गिरफ्तार किया था। ये दोनों साहिबाबाद (गाजियाबाद) के निवासी हैं। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे दोस्त हैं और गाजियाबाद के लोनी में एक कपड़ों की कढ़ाई की दुकान में काम करते हैं। चोरी की मोटरसाइकिलें वे खरीदारों को बेच देते थे।
उन्होंने यह भी बताया कि फिरोज त्यागी की मोटरसाइकिल चांदनी चौक से चुराई थी और उसे हापुड़ में रिजवान (23) को 8,000 रुपए में बेच दिया। पुलिस ने निशानदेही पर रिजवान के कब्जे से मोटरसाइकिल बरामद कर ली।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि फुरकान ने स्कूल बीच में छोड़ दिया था जबकि रिहान और रिजवान अनपढ़ हैं। रिहान का पहले भी दिल्ली के विवेक विहार और हर्ष विहार थाने में वाहन चोरी और छीनाझपटी में रिकॉर्ड दर्ज है।
बरामदगी में एक चोरी की हुई स्प्लेंडर बाइक और एक अन्य मोटरसाइकिल शामिल है जो अपराध में इस्तेमाल हुई थी और फुरकान के चचेरे भाई की है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





