भारत

पुलिस ने दुष्कर्म के दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

jantaserishta.com
18 Oct 2026 8:53 AM IST
पुलिस ने दुष्कर्म के दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार
x
अस्पताल में भर्ती कराया गया.
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपियों के पैरों में गोलियां लगीं, जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल, पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
एसीपी उपासना पांडे ने बताया कि देर रात्रि मुखबिर की ओर से सूचना प्राप्त हुई कि विजय नगर में रेप के मुकदमे में वांछित चल रहे दो अभियुक्त जल निगम प्लांट साजवान नगर के पास देखे गए हैं। इस सूचना पर थाना विजय नगर पुलिस की ओर से सोसाइटी के पास बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू की गई।
एसीपी के अनुसार, पुलिस टीम को चेकिंग के दौरान सामने से एक बाइक पर दो व्यक्ति आते हुए दिखे। साजवान नगर से सोसाइटी की तरफ आ रहे इन लोगों को जब पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो रुकने के बजाय उन्होंने मुड़कर भागने की कोशिश की। रास्ता उबड़-खाबड़ होने की वजह से अनियंत्रित होकर दोनों गिर गए। इसी बीच, पुलिस को अपनी ओर आते देखकर आरोपियों ने गोलीबारी शुरू कर दी।
एसीपी उपासना पांडे ने बताया कि आरोपियों की ओर से फायरिंग के बाद पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में गोली चलाई। इस दौरान, दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लग गई।
उन्होंने बताया कि घायल अपराधियों की पहचान चमन कॉलोनी निवासी 48 वर्षीय मुस्तकीम और सिद्धार्थ विहार निवासी 40 वर्षीय प्रदीप के रूप में हुई है। एसीपी ने बताया कि आरोपियों के पास से दो अवैध तमंचे, कारतूस, एक बिना नंबर प्लेट की बाइक और दो मोबाइल बरामद हुए हैं। दोनों को अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने कहा कि मौके पर शांति और कानून व्यवस्था कायम है। फिलहाल, अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
इससे पहले 17 अक्टूबर को गाजियाबाद के भोजपुर इलाके में पुलिस मुठभेड़ के बाद 22 वर्षीय वांछित लुटेरे राज उर्फ ​​राजेंद्र पांडे को गिरफ्तार किया गया था। उस पर 10,000 रुपए का इनाम घोषित था। अधिकारियों के अनुसार, जब आरोपी को रुकने का इशारा किया गया, तो वह बाइक से भागने की कोशिश करने लगा, जिससे बाइक फिसल गई। उसने देसी पिस्तौल से पुलिस टीम पर गोली चलाई। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिससे उसके पैर में गोली लग गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story