भारत

गोकशी में वांछित 2 बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, एक हुआ फरार

jantaserishta.com
23 Oct 2024 11:43 AM IST
गोकशी में वांछित 2 बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, एक हुआ फरार
x
देखें वीडियो.
गाजियाबाद: गाजियाबाद के थाना भोजपुर पुलिस ने अपराधियों से हुई मुठभेड़ के दौरान थाना भोजपुर से गोकशी में वांछित 2 बदमाशों को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 2 तमंचे, 2 जिन्दा व 2 खोखा कारतूस और गौकशी करने के औजार बरामद हुए हैं। बीते 20 अक्टूबर को गाजियाबाद में एक गोकशी की घटना हुई थी। जब ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंची थी तब गोकशी करने वाले बदमाश मौके से फरार हो गए थे। उस घटना को लेकर काफी हंगामा हुआ था। यह बदमाशों घटना में वांछित चल रहे थे।
सहायक पुलिस आयुक्त मोदीनगर, ज्ञान प्रकाश राय ने बताया है कि गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट की थाना भोजपुर पुलिस बीती रात गश्त और चेकिंग कर रही थी। बीती रात लगभग 1 बजे जब टीम अमराला गांव के पास पहुंची तो खेतों के पास एक पेड़ के नीचे तीन शख्स संदिग्ध अवस्था में बैठे हुए दिखाई दिए। पुलिस जब उनके पास पहुंचने लगी तो वह भागने लगे और उन्होंने अवैध हथियारों से पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसमें दो बदमाशों अयूब और दानिश को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया गया। इनका एक साथी शाहरुख मौके से फरार हो गया है। जिसकी तलाश की जा रही है।
एसीपी ज्ञान प्रकाश राय ने बताया है कि इन बदमाशों से जब पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि 20 अक्टूबर को हुई गोकशी में यह तीनों शामिल थे और आज भी यह गोकशी की घटना को अंजाम देने के लिए यहां पर बैठे थे। पुलिस इनके आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है और इनके अन्य साथियों की भी तलाश की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story