भारत
पुलिस ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल गिरोह के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार, हथियार बरामद
jantaserishta.com
22 Feb 2026 5:27 PM IST

x
पुलिस को बड़ी सफलता मिली है.
चंडीगढ़: पंजाब में आतंकी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने आईईडी (आरडीएक्स) विस्फोट मामले में शामिल दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से हथियार बरामद किया है।
पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी देते हुए बताया कि काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर ने काउंटर इंटेलिजेंस, एसएएस नगर के साथ संयुक्त ऑपरेशन चलाकर हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ पुलिस स्टेशन में हुए आईईडी (आरडीएक्स) विस्फोट मामले में शामिल दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह हादसा जनवरी में हुआ था।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान एसबीएस नगर निवासी महावीर काका और मनप्रीत मणि के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, ऑपरेशन के दौरान उनके कब्जे से एक .9 एमएम ग्लॉक पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए गए। अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपी लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी में थे और गुप्त सूचना के आधार पर इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी प्रतिबंधित आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) से जुड़े विदेश में बैठे मास्टरमाइंड गोपी नवाशहरिया और जस्सी कुलम के निर्देश पर काम कर रहे थे।
जांच एजेंसियों के मुताबिक, इन दोनों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर विदेशी हैंडलर्स के कहने पर आईईडी और हैंड ग्रेनेड की खेप खरीदी थी। पुलिस के अनुसार, इन्हीं खेपों में से एक आईईडी का इस्तेमाल हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ पुलिस स्टेशन में विस्फोट के लिए किया गया था। इस हमले का उद्देश्य क्षेत्र में दहशत फैलाना और कानून-व्यवस्था को चुनौती देना था। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता और त्वरित जांच के चलते इस मॉड्यूल का पर्दाफाश संभव हो सका।
डीजीपी ने बताया कि इस मामले में शामिल छह अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। ये आरोपी आतंकी हार्डवेयर की ढुलाई और सप्लाई का काम करते थे। महावीर काका और मनप्रीत मणि की गिरफ्तारी के साथ ही पूरे मॉड्यूल का भंडाफोड़ हो गया है।
पंजाब पुलिस ने स्पष्ट किया है कि राज्य में शांति और सार्वजनिक सुरक्षा बनाए रखने के लिए आतंकवादी नेटवर्क और संगठित अपराध के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने दोहराया कि किसी भी साजिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





