भारत

पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो अपराधियों को किया गिरफ्तार

jantaserishta.com
1 Aug 2026 8:27 AM IST
पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो अपराधियों को किया गिरफ्तार
x
फिलहाल, पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.
देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गोलीबारी के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपियों के कब्जे से 2 अवैध तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं। फिलहाल, पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
जानकारी के अनुसार, देवरिया जिले के खुखुंदू थाना क्षेत्र में रात में पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी बीच पुलिस को देखकर दो संदिग्धों ने भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया, तभी मुठभेड़ शुरू हो गई।
पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए एक बदमाश को गोली मारकर घायल कर दिया। उसके साथी को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की पहचान कलीम शेख और मुसाफिर शाह के रूप में हुई है।
देवरिया (दक्षिण) के अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि तलाशी के दौरान दोनों के पास से दो अवैध तमंचे, दो खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल और लूट की एक सोने की माला बरामद हुई। घायल आरोपी को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
इससे पहले, महराजगंज जिले में पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया, जो कुछ सामान नेपाल भेजने की फिराक में था। मुखबिर की सटीक सूचना पर नौतनवा एसडीएम और नौतनवा क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में पुलिस व प्रशासनिक टीम ने नौतनवा के भुंडी मोहल्ला स्थित एक ठिकाने पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान मौके से 9 बोरी खाद, कपड़ों के गठ्ठर और भारी मात्रा में हुक्का से संबंधित सामग्री बरामद की गई।
प्रशासनिक टीम ने बरामद सभी सामानों को जब्त कर लिया और परिसर को लेकर जांच शुरू कर दी। अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में शामिल लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story