भारत
तिरंगा यात्रा पर बम फेंकने के 2 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
jantaserishta.com
20 Aug 2023 6:15 PM IST

x
तीसरे की तलाश जारी.
इंदौर: स्वाधीनता दिवस की मौके पर इंदौर में जब तिरंगा यात्रा निकाली जा रही थी, इस यात्रा पर छत्रीपुरा इलाके में पेट्रोल पंप फेंका गया। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को दबोच लिया है, जबकि तीसरे की तलाश जारी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, स्वाधीनता दिवस के मौके पर निकाली जा रही तिरंगा यात्रा जब छत्रीपुरा इलाके में थी, तब उस पर पेट्रोल बम फेंका गया था। इस मामले में पुलिस ने तमाम सीसीटीवी के वीडियो फुटेज खंगाले और आरोपियों तक पहुंचने में सफलता पाई, इस मामले में दो आरोपी विजय और राकेश को पुलिस ने दबोच लिया है, जबकि तीसरा आरोपी घनश्याम फरार है।
पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि तिरंगा यात्रा पर पेट्रोल पंप फिंकवाकर कुछ लोग अशांति फैलाना चाहते थे और चाहते थे कि उपद्रव हो। इसके लिए एक व्यक्ति का नाम भी सामने आ रहा है, जिसने आरोपियों को सुपारी दी थी, साथ ही एक दिन पहले उन्हें शराब पिलाई थी और उनसे कहा था कि पेट्रोल से भरी यह बोतल है, जिससे रैली के डीजे पर उन्हें फेंकना है और इससे पहले पथराव भी करना है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





