भारत

तीन ट्रांसजेंडरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सुनसान जगह पर करते थे ये गलत काम!

jantaserishta.com
20 Jan 2022 4:51 PM IST
तीन ट्रांसजेंडरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सुनसान जगह पर करते थे ये गलत काम!
x
पढ़े पूरा केस.

नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के सनलाइट कॉलोनी इलाके में एक व्यक्ति को लूटने के आरोप में तीन ट्रांसजेंडरों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान पश्चिम बंगाल की रहने वाली रूबी (42), रानी (30) और रवीना (20) के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ के दौरान, आरोपियों ने खुलासा किया कि वे पैदल चलने वालों को सुनसान जगह पर ले जाकर लूटते थे।

पुलिस जानकारी के अनुसार मंगलवार को यमुना खादर में गश्त के दौरान रोशन नाम का एक व्यक्ति पुलिस के पास आया और आरोप लगाया कि जब वह पास के शापोरजी लेबर कैंप में जा रहा था तो तीन लोगों ने उसे लूट लिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि वे उसे जंगल के अंदर ले गए और उससे 4,500 रुपये लूट लिए। अधिकारी ने कहा कि पुलिस शिकायतकर्ता को अपने साथ ले गई और जब वे जंगल के अंदर गए, तो उन्होंने तीन लोगों को देखा, जो पुलिस को देखकर भागने लगे, लेकिन पीछा करने के दौरान कुछ देरी के बाद उनहें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने इनके कब्जे से 4500 रुपये बरामद किए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story