भारत

पुलिस ने तीन को पकड़ा, कंटेंट क्रिएटर अभिनव अरोड़ा के पिता की कार को बनाया निशाना

jantaserishta.com
10 April 2026 10:53 AM IST
पुलिस ने तीन को पकड़ा, कंटेंट क्रिएटर अभिनव अरोड़ा के पिता की कार को बनाया निशाना
x
हमला किया.
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में बीते दिनों 10 साल के कंटेंट क्रिएटर अभिनव अरोड़ा के पिता की कार पर हमला हो गया था. इस मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को अरेस्ट किया है. दरअसल, अभिनव के पिता की कार रास्ते में खड़ी बाइक से टच हो गई थी, इसी के बाद वहां खड़े लोगों ने लापरवाही से ड्राइविंग का आरोप लगाते हुए हमला कर दिया था.
एजेंसी के अनुसार, यह मामला पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में एक रेस्टोरेंट के पास का है, जहां 7 अप्रैल की रात करीब 10 बजे कार बाइक से टकरा गई थी. कार अभिनव अरोड़ा के पिता चला रहे थे. घटना के समय अभिनव अरोड़ा कार में मौजूद नहीं थे. कार पास में ही खड़ी बाइक से टकरा गई थी, इसी दौरान वहां मौजूद लोगों ने कार चालक के ड्राइविंग तरीके पर आपत्ति जताई.
बाइक के पास खड़े लोगों का आरोप था कि कार स्पीड में थी और ड्राइविंग लापरवाही से की जा रही थी, जिससे उन्हें चोट लग सकती थी. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई और देखते ही देखते माहौल गर्मा गया.
पुलिस का कहना है कि बहस के दौरान दूसरे पक्ष के कुछ लोगों ने गुस्से में आकर कार के बोनट और खिड़कियों पर कड़े (धातु का कंगन) से वार किया, जिससे गाड़ी को नुकसान पहुंचा. हालात बिगड़ते देख कार चालक ने तुरंत PCR को कॉल कर पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया. पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया.
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, इन तीनों को एहतियातन गिरफ्तार किया गया है, ताकि आगे किसी प्रकार की शांति भंग न हो. गिरफ्तार आरोपियों को बाद में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां से उन्हें दो दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस ने बताया कि इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई है. उन्होंने यह भी कहा कि मामले से जुड़े लोगों के बयानों के आधार पर यदि आवश्यक हुआ तो आगे की कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story