भारत

पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गैंग के सरगना समेत तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया

jantaserishta.com
13 Feb 2026 9:30 AM IST
पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गैंग के सरगना समेत तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया
x
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। उस्मानपुर इलाके में शुक्रवार तड़के हुई मुठभेड़ में क्राइम ब्रांच (शकरपुर टीम) ने दो संदिग्धों को घायल किया और बाद में उन्हें गिरफ्तार किया। घायलों में गैंग का सरगना असद भी शामिल है।
जानकारी के अनुसार, क्राइम ब्रांच की टीम को इनपुट मिला था कि मेरठ के नामी असद गैंग का सरगना अपने साथियों के साथ उस्मानपुर इलाके में आने वाला है। इस इनपुट के बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने ट्रैप लगाया था। जैसे ही तीनों बदमाश एक बाइक पर आते दिखे, तीनों को क्राइम ब्रांच की टीम ने सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन खुद को पुलिस से घिरा देखकर बदमाशों ने फायर कर दिया।
जवाबी कार्रवाई में क्राइम ब्रांच की टीम ने फायरिंग की। इसके साथ शुरू हुई मुठभेड़ में तीनों अपराधियों के पैर में गोली लगीं। बाद में पुलिस ने उन्हें गिरफ्त में ले लिया। पुलिस ने घायल अपराधियों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया।
इस मुठभेड़ में एक सब-इंस्पेक्टर की जान बाल-बाल बची। बदमाशों की एक गोली एसआई को भी छूते हुए निकली। बुलेटप्रूफ जैकेट पहने होने से वे बच गए। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि घायलों में गैंग का सरगना असद भी शामिल है। तीनों गिरफ्तार अपराधी मेरठ में एक हत्या के मामले में वांटेड थे। उन्होंने आपसी रंजिश में हत्या को अंजाम दिया था। इसके अलावा भी इन बदमाशों के ऊपर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पिछले हफ्ते आरके पुरम थाना इलाके में भी पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। आरके पुरम थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि दो बदमाश इलाके में किसी बड़ी लूट की वारदात को अंजाम देने के इरादे से घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत सतर्कता बरतते हुए इलाके में जाल बिछाया और दोनों बदमाशों की घेराबंदी की। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों ने कुल छह गोलियां चलाईं, जबकि पुलिस की ओर से चार गोलियां चलाई गईं। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिससे वह मौके पर ही घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने तुरंत उसे काबू में ले लिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story