भारत

पुलिस ने मुठभेड़ के बाद शातिर लुटेरे को किया गिरफ्तार, हथियार और चोरी की बाइक बरामद

jantaserishta.com
7 Sept 2024 11:34 AM IST
पुलिस ने मुठभेड़ के बाद शातिर लुटेरे को किया गिरफ्तार, हथियार और चोरी की बाइक बरामद
x
पुलिस इसके आपराधिक इतिहास को खंगालने की कोशिश कर रही है.
गाजियाबाद: गाजियाबाद के थाना साहिबाबाद पुलिस टीम ने एक शातिर लुटेरे बदमाश को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से अवैध हथियार, चोरी की एक बाइक बरामद की है।
बदमाश ब्लेड के जरिए लोगों पर हमला कर अपने साथियों के साथ उनसे स्नेचिंग करता है। जानकारी के मुताबिक, थाना साहिबाबाद पुलिस टीम ने उसके कब्जे से चोरी की एक बाइक, एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक कारतूस का खोखा, एक लूट का मोबाइल और लूट की 2 चैन बरामद की हैं।
साहिबाबाद के एसीपी रजनीश कुमार ने बताया है कि बीती रात साहिबाबाद पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक पर एक संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया तो उसने अपनी बाइक भागा दी।
पुलिस ने उसे घेरा तो उसने उनपर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। इसी दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी पहचान भीम के रूप में हुई है। वह शातिर लुटेरा है। वह अपने साथियों के साथ मिलकर मोबाइल और चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देता है।
कुछ दिन पहले उसने मोहन नगर में एक व्यक्ति पर ब्लेड से हमला कर उसका मोबाइल छीन लिया था। फिलहाल उसे उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस इसके आपराधिक इतिहास को खंगालने की कोशिश कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story