भारत

वाइन शॉप के सेल्समैन की हत्या, दूसरे बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

jantaserishta.com
5 April 2024 3:05 PM IST
वाइन शॉप के सेल्समैन की हत्या, दूसरे बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार
x
देखें वीडियो.
ग्रेटर नोएडा: बिसरख थाना पुलिस ने वाइन शॉप के सेल्समैन की हत्या करने वाले बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और अवैध हथियार बरामद हुआ है। उसका एक साथी पहले ही मुठभेड़ में गिरफ्तार हो चुका है।
जानकारी के मुताबिक पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया। लेकिन, वह भागने लगा। पुलिस ने जब उसका पीछा किया तो उसने फायर करना शुरू कर दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने बदमाश मनीष के पास से एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया।
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया है कि वह और उसके साथी फाइनेंस की गाड़ियों की रिकवरी का काम करते हैं। 31 मार्च की रात भी फाइनेंस की गाड़ियों की रिकवरी के लिए घूम रहे थे। जब वे शराब खरीदने के लिए नए हैबतपुर के ठेके पर गए तो सेल्समैन ने शराब देने से मना कर दिया। इस पर इन लोगों ने गुस्से में आकर सेल्समैन को गोली मार दी। पकड़े गए बदमाश मनीष का साथी अतुल पहले ही पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story