भारत

ATM बदलकर पैसे निकालने वाले को पुलिस ने दबोचा, आप भी सावधान हो जाएं!

jantaserishta.com
1 Aug 2023 10:01 AM IST
ATM बदलकर पैसे  निकालने वाले को पुलिस ने दबोचा, आप भी सावधान हो जाएं!
x
पकड़े आरोपी ने अब तक कई लोगों को ठगा है।
गाजियाबाद: अगर आप भी एटीएम बूथ जाते हैं और वहां पर किसी दूसरे की मदद लेकर अपना एटीएम ऑपरेट करते हैं, तो आप भी सावधान हो जाएं। गाजियाबाद पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो लोगों की मदद करने के नाम पर उनका एटीएम कार्ड बदल दिया करता था और फिर उससे पैसे निकाला करता था। पकड़े आरोपी ने अब तक कई लोगों को ठगा है।
गाजियाबाद के थाना मसूरी पुलिस को चेकिंग व गस्त के दौरान सूचना मिली कि एक व्यक्ति, जो एटीएम बूथ पर लोगों की मदद करने के बहाने उनके एटीएम बदलकर पैसे निकाल लेता है, वह एक्सिस बैंक एटीएम रफीकाबाद के पास घूम रहा है। थाना मसूरी पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए एक्सिस बैंक एटीएम के पास से कमल पुत्र अशोक कुमार हाल निवासी ई-7 198 सुल्तानपुरी थाना सुल्तानपुरी दिल्ली उम्र करीब 30 वर्ष मूल निवासी मकान- नंबर 48/1 इन्द्रा काॅलोनी थाना सिटी, जिला रोहतक, हरियाणा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से 3 एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। पूछताछ पर अभियुक्त ने बताया कि वह बेरोजगार होने के कारण अपनी आर्थिक प्रति-पूर्ति के लिऐ दिल्ली एंव एनसीआर क्षेत्र मे एटीएम के आस-पास घूम-फिरकर रैकी करता रहता है, अक्सर कम पढे़-लिखे एंव बुजुर्ग लोगों की मदद के बहाने उनके एटीएम कार्ड बदलकर पैसे निकाल लेता था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story