भारत

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने बदमाश को किया गिरफ्तार

jantaserishta.com
26 Aug 2023 9:19 AM IST
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने बदमाश को किया गिरफ्तार
x
ग्रेटर नोएडा: पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी पर लूट, हत्या, हत्या का प्रयास, चोरी जैसे एक दर्जन मामले दर्ज हैं। थाना ईकोटेक प्रथम पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान जिलाबदर बदमाश टिंकू को पुलिस मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में सिरसा गोलचक्कर के पास से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ईकोटेक प्रथम पुलिस द्वारा सिरसा गोल चक्कर पर चेकिंग की जा रही थी, तभी हरियाणा नम्बर की कार आती दिखायी दी। जिसे रूकने का इशारा किया, लेकिन कार चालक ने कार को नही रोका और भागने लगा। लेकिन अनियंत्रित होकर कार एक पेड़ से जा टकराई। बदमाश ने गाडी़ से उतरकर पुलिस पर फायरिंग करने लगा। पुलिस ने भी जवाबी करवाई करते हुए फायर किया। इससे पैर में लगी गोली से वह घायल हो गया।
उसके कब्जे से 1 तमंचा 315 बोर, 1 जिन्दा व 2 खोखा कारतूस तथा होंंंडा सिटी बरामद की गई है। उस पर हत्या, हत्या का प्रयास ,अपहरण, लूट, गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत करीब एक दर्जन मामले दर्ज हैं। वह करीब पांच माह से थाना जेवर से जिलाबदर चल रहा था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story