भारत
लड़कियों से नस्लीय दुर्व्यवहार का मामला, पुलिस ने आरोपी दंपति को किया गिरफ्तार
jantaserishta.com
25 Feb 2026 2:25 PM IST

x
पुलिस के अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
नई दिल्ली: दिल्ली के मालवीय नगर में अरुणाचल प्रदेश की तीन लड़कियों के साथ नस्लीय दुर्व्यवहार और अपमान से जुड़े मामले में दिल्ली पुलिस ने आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हर्ष सिंह और रूबी जैन के रूप में की गई है। ये गिरफ्तारियां घटना के पांच दिन बाद हुईं। अधिकारियों ने कहा, "मामले की जांच एक एसीपी-रैंक के अधिकारी कर रहे हैं। जांच जारी और वरिष्ठ अधिकारी इस पर कड़ी नजर रख रहे हैं।"
आरोप है कि अरुणाचल प्रदेश की तीन लड़िकियों के साथ मालवीय नगर में उनके पड़ोसियों, हर्ष सिंह और रूबी जैन ने कथित तौर पर नस्लीय दुर्व्यवहार किया। उन्हें अपमानित किया और धमकाया। दरअसल, 20 फरवरी को किराए के फ्लैट में रिपेयर के काम को लेकर झगड़ा हुआ था। लड़कियों ने अपने चौथी मंजिल पर बने फ्लैट में एयर कंडीशनर लगाने के लिए एक इलेक्ट्रीशियन को बुलाया था। इसके बाद पड़ोसियों ने कथित तौर पर लड़कियों के लिए अपशब्द बोले।
पुलिस के मुताबिक, ड्रिलिंग के काम से धूल और मलबा नीचे के फर्श पर गिर गया, जिससे पड़ोसियों ने एतराज किया, जिसके बाद मामला तेजी से बिगड़ गया। लड़कियों ने आरोप लगाया कि एक पड़ोसी दंपति ने उन्हें और पूर्वोत्तर समुदाय को टारगेट करते हुए गालियां दीं और अपमानजनक व नस्लीय कमेंट किए। घटना का एक कथित वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
दिल्ली पुलिस ने कहा कि दंपति के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। इसी बीच, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने मंगलवार को साउथ दिल्ली में राज्य की तीन लड़कियों के साथ कथित नस्लीय और अभद्र दुर्व्यवहार की कड़ी निंदा की। उन्होंने दिल्ली के पुलिस कमिश्नर से मामले में जल्दी और सख्त कार्रवाई करने का अनुरोध किया। मेघालय के मुख्यमंत्री ने भी घटना की आलोचना की थी।
Tagsलड़कियों से नस्लीय दुर्व्यवहारदिल्ली पुलिसमालवीय नगरRacial abuse of girlsDelhi PoliceMalviya Nagar
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





