भारत

विवाहिता को ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, फोन में अश्लील तस्वीरें और धमकी भरे मैसेज मिले

jantaserishta.com
9 Sept 2025 1:02 PM IST
विवाहिता को ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, फोन में अश्लील तस्वीरें और धमकी भरे मैसेज मिले
x

सांकेतिक तस्वीर

महिला के बयान पर पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की.
मुंबई: मुंबई के वकोला इलाके में एक 48 वर्षीय व्यक्ति को विवाहिता के यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। महिला के मुताबिक, आरोपी ने उसकी अश्लील तस्वीरें सार्वजनिक करने की धमकी दी और पैसे ऐंठने की कोशिश की।
महिला की शिकायत पर वकोला पुलिस ने आरोपी अपोलो फर्नांडिस को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उससे मामले के संबंध में गंभीरता से पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक, महिला एक निजी कंपनी में काम करती है। महिला ने बताया कि आरोपी फर्नांडिस उसका परिचित था। कुछ महीनों पहले दोनों की मुलाकात हुई। इस दौरान उसने महिला की निजी और अश्लील तस्वीरें ले लीं।
पीड़िता ने बताया कि कुछ समय बाद फर्नांडिस ने इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर महिला से पैसे मांगे। पहले तो महिला ने डर के मारे कुछ पैसे दे दिए, लेकिन जब धमकियां बढ़ गईं, तो उसने हिम्मत जुटाई और वकोला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।
महिला के बयान पर पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। उसके बयानों की पुष्टि के लिए मोबाइल फोन, मैसेज और अन्य डिजिटल सबूतों की जांच की गई। प्रारंभिक जांच में फर्नांडिस के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया। इसके अलावा, पुलिस ने आरोपी के फोन से अश्लील तस्वीरें और धमकी भरे मैसेज बरामद किए, जो उसके अपराध को साबित करते हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा और रिमांड पर लेने की मांग की जाएगी। पुलिस ने महिलाओं को सलाह दी है कि ऐसी धमकियां मिलने पर तुरंत थाने या हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत करें। वकोला पुलिस ने कहा कि जांच में आरोपी के अन्य संभावित अपराधों का भी पता लगाया जा रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story